CG CGFilm.in
Chhollywood News

एक्शन और रोमांस का तड़का है छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र

CGFilm Editorial Desk
Published: Dec 23, 2021 • 2 min read
एक्शन और रोमांस का तड़का है छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र

मूवी शूटिंगः एक्शन और रोमांस का तड़का है छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र, कसडोल के हसीनवादियों में फिल्म का सेकंड शेड्यूल शुरू

सांई कृष्णा फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर तले बन रही छतीसगढ़ी फिल्म कुरूक्षेत्र का सेकंड शैड्यूल की शूटिंग कसडोल के हसीनवादियों में शुरू हो गई है। फिल्म के लेखक, निर्माता, निर्देशक उदय कृष्ण हैं। निर्माता-निर्देशक फिल्म की पूरी टीम के साथ सभी कलाकारों को लेकर कसडोल के विभिन्न मनोरम स्थानों पर शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में एक्शन सीन और रोमांटिक सीन का तेजी से फिल्मांकन किया जा रहा है। इस फिल्म में भरपूर एक्शन और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। हालांकि निर्माता-निर्देशक ने अभी फिल्म की पूरी पटकथा का खुलासा नहीं किया है।

फिल्म से जुड़े सह निर्माता राज सोनी व विनय कृष्णा ने बताया कि फिल्म कुरुक्षेत्र छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपर स्टार करण खान व दिलेश साहू नायक की भूमिका में हैं। वहीं पूजा साहू और ज्योत्सना ताम्रकार अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं। सहनिर्देशन का भार शांतनु पतानवार, विशाल दुबे, अनुपमा मनहर, घनश्याम साहू व अनुपम वैष्णव को दी गई है। फिल्म में अजय पटेल विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अन्य कलाकारों में धर्मेंद्र चौबे, क्रांति दीक्षित, अजय पटेल (विलेन ), आराध्या सिन्हा, केके सिन्हा, आशीष शर्मा, विजेता मिश्रा, कृष्णा नन्द तिवारी, अलोक मिश्रा, जयंती मनहर व अनिल सिन्हा अपने अभिनय का जोहर दिखाएंगे।


फिल्म में कैमरामैन मुंबई से आए हुए राजन जायसवाल हैं। फिल्म में संगीत डॉ. रवि पटेल ने दिया है। फिल्म में गीत ऋषभ सिंह ने लिखा है। गानों की कोरियोग्राफी बाबा बघेल कर रहे हैं। फिल्म में प्रोडक्शन का काम विक्रांत साहिल, नीरज, ओम तिवारी, भूपेंद्र साहू व सोमेश संभाल रहे हैं।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!