CGFilm - कुरूक्षेत्र फिल्म के निर्माता और लेखक उदय कृष्णा का कहना है कि एक्शन से भरपूर कुरूक्षेत्र इसी साल यानी 2021 के अंत तक दर्शकों तक होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग कसडोल क्षेत्र में शुरू हो गई है। इस फिल्म की खास बात यह है कि कुरूक्षेत्र में संभवत: पहली बार ऐसे कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अब तक सिर्फ बॉलीवुड या फिर दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए किया जाता है।

साई कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक उदय कृष्ण, सह-निर्माता राज सोनी, विनय कृष्ण, एसोसिएयट डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, सहायक निर्देशक अनुपमा मनहर, जतिन कुमार, अनुपम वैष्णव, कैमरामेन शेखर भास्कर, डीओपी राजन जायसवाल, म्युजिक डॉ. रवि पटेल, कोरियोग्राफर बाबा बघेल और प्रोडक्शन मैनेजर नीरज कुमार और जग्गू माही हैं। फिल्म में लीड रोल में करण खान, अभिनेत्री पूजा साहू, क्रांति दीक्षित, राज सोनी आदि हैं।
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.
