CGFilm - लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ी फिल्मों के बेताज बादशाह और छत्तीसगढ़ के अमिताभ के नाम से मशहूर पद्मश्री अनुज शर्मा का शुक्रवार, 15 मई को जन्मदिन था। इस बीच अनुज ने अपना जन्मदिन बड़े ही सादगी से परिवारजनों की उपस्थिति में मनाया। लॉकडाउन के चलते किसी प्रकार की पार्टी या बड़ा आयोजन नहीं किया गया था। और हां, उनकी बेटी ने उनके लिए घर पर ही केक बनाया था।
आपको बता दें कि मोर छईयां भुईयां से शुरू हुआ अनुज शर्मा का छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर लगातार जारी है। उनकी फिल्मों ने कमाई के नित नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं। अभी उनकी एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर यार सुपरस्टार भी बनकर तैयार है। इस फिल्म को अप्रैल में रिलीज होना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह प्रदर्शित नहीं हो पाई और संभावना जताई जा रही है कि स्थिति सामान्य होते ही इसका प्रदर्शन किया जाएगा। अनुज शर्मा ने सैकड़ों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया है और उनकी हर फिल्म ने जबरदस्त सफलता पाई है। आज निर्माताओं के लिए अनुज शर्मा यानी सफलता की गारंटी बन चुके हैं।
इसके साथ ही कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने अनुज शर्मा पद्मश्री से भी सम्मानित किया। cgfilm.in भी एक बार फिर छत्तीसगढ़ के चहेते सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाईयां और अशेष शुभकामनाएं देता है।

पद्मश्री अनुज शर्मा 
Star - Anuj Sharma
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.