CGFilm.in 11 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म नवा बिहान वैसे तो रोमांस, एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म है। लेकिन इस फिल्म में आपको एक और खास बात नजर आने वाली है। जैसा कि आप सब जानते ही हैं- छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना की चर्चा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। इसके तहत गोबर बेचकर लोग अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। इसी की एक झलक आपको फिल्म नवा बिहान में नजर आने वाली है। वैसे तो अब तक आपने में हॉलीवुड में स्पायडरमैन, आयरनमैन, बॉलीवुड में पैडमैन जैसे किरदारों को देखा है। लेकिन अब छॉलीवुड में आप बिल्कुल एक नए किरदार गोबरमैन को देखेंगे। वैसे गोबरमैन का ये किरदार कौन है, और गांव वालों उसे गोबरमैन कहकर क्यों बुलाते हैं, इसके लिए आपको कल यानी 11 नवंबर तक का इंतजार करना होगा और अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंचकर ये फिल्म देखनी होगी। तो इंतजार कीजिए बस कुछ ही घंटों का...और गोबरमैन आपके सामने होगा...

सुदूर इलाकों में शूटिंग
ओम गंगे प्रोडक्शन निर्माता रवि बहादुर सिंह और आशीष सुरेंद्र गंजीर के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म नवा बिहान छत्तीसगढ़ के नक्सल समस्या जैसी गंभीर मुद्दे व रोमांटिक परिवारिक ड्रामा पर बनी है। फिल्म के निर्माता निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म का निर्माण बस्तर के बीहड़ इलाकों में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के नामी कलाकारों ने सुदूर इलाकों में शूटिंग कर फिल्म निर्माण पर विशेष सहयोग किया।
कलाकार
फिल्म में मुख्य कलाकार के रुप में आकाश सोनी, इशिका यादव, रवि साहू, उपासना वैष्णव, ललित उपाध्याय, विक्रांत नरसिंह, योगिता मदारिया,श्रेया महंत,प्रांजल सिंह राजपुत,नरेंद्र काबरा, सुमित्रा साहू, शमशीर शिवानी संतोष निषाद, हेमंत निषाद, भानुमति कोसरे,राजेश बोनिक ने जैसे मंझे हुए कलाकारो ने अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है।
कहानी, पटकथा व संवाद
फिल्म की कहानी सोनू ठाकुर की है। पटकथा और संवाद राज बंजारे ने किया है। साथ छायांकन में प्रमोद के नायक कैंमरे पे अपना जादू बिखेरा है।
गीत व संगीत
फिल्म में संगीत निर्देशन किया सागर बोस ने। गीतकार रैपर अंकित, देवेश अमोरा, भुनेश्वर यादव है। नित्य निर्देशन स्वर्गीय निशांत उपाध्याय, राकेश यादव संजू टांडी ने संभाला है। फिल्म के निर्माता निर्देशक ने बताया कि फिल्म नवा बिहान मिक्सिंग किया है जितेंद्रम देवांगन आलाप स्टूडियो ने एवं फि़ल्म को एडिट किया है सतीश देवांगन ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कल्चर के साथ साथ सुमधूर संगीत से सजी फिल्म 11 नवंबर से प्रदेश के नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.