तोर मोर यारी छत्तीसगढ़ी फिल्म
CGFilm - 29 दिसंबर को परदे पर आ रही छत्तीसगढ़ी फिल्म तोर मोर यारी के चर्चे तो रिलीज होने के पहले ही होने लगे हैं। और लोग इस फिल्म का इंतजार भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है की दोस्ती पर काफी दिनों बाद कोई फिल्म छत्तीसगढ़ी दर्शकों को देखने मिलेगी। इसके साथ ही इस फिल्म की एक और खासियत है, इसके कलाकार। बताया जा रहा है की इस फिल्म में तीन राज्यों के कलाकारों की अदाकारी के जलवे दिखाई देंगे।
यानी ये फिल्म छत्तीसगढ़ के कलाकारों से तो भरी है ही, इसके अलावा इस फिल्म में ओडिसा के कलाकार भी अपनी अदाकारी दिखाने वाले हैं। वैसे तो फिल्म के हीरो अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ से हैं, लेकिन हीरोईन प्रियंका प्रियदर्शिनी साहू ओडिसा से है। प्रियंका प्रियदर्शिनी साहू ने ओडिसा की कई फिल्मों में काम किया है।
इसके अलावा दूसरे हीरो श्याम कुमार भी ओडिशा से हैं। इसके अलावा इस फिल्म में कोलकाता के कलाकारों की भी मौजूदगी भी चर्चा में है। वैसा देखा जाये तो पहले भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में मुंबई और अन्य राज्यों के कलाकारों ने भी अभिनय किया है।
फिल्म में तीन हीरोईन तान्या तिवारी, प्रियंका प्रियदर्शिनी साहू, प्रियंका जोशी के अलावा एजाज वारसी, पुष्पेंद्र सिंह, उपासना वैष्णव, पुष्पांजलि शर्मा, डॉ. अजय सहाय, मेंड़ी नायक, आशीष सेंद्रे ने भी अभिनय किया है। बताया जा रहा है की छत्तीसगढ़ी के साथ ही इसे भोजपुरी में भी बनाया गया है और इसे सम्बलपुरी में भी डब किया जाएगा।
वैसे तोर मोर यारी का गीत- 'मया प्रीत के बंधना म राजा, मे ह आज बंधा गेव ना' ट्रेलर के साथ ही दर्शकों की जुबान पर आ गया और वे बड़ी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। तोर मोर यारी फिल्म दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जिसमें रोमांस, एक्शन देखने को मिलेगा। निर्देशक लक्ष्मण यादव, संगीत परवेज खान, शरद चंद्रवर्धन का है।

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.