cgfilm.in दर्शकों के दिल पर छोड़ेगी अमिट छाप : सतीश जैन छत्तीसगढी फिल्म मया के चिन्हारी का हुआ मुहुर्त छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक राजेश नायक एवं मंजिल जम्भुलकर द्वारा निर्मित एवं श्रीमंत बारीक द्वारा निर्देशित तथा
एनआरके प्रोडक्शन हाउस के बेनर तले बनने वाली छत्तीसगढी फिल्म मया के चिन्हारी का शुभ मुहुर्त गत दिवस भाठागांव रायपुर के एक निजी होटल में
किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छॉलीवुड के संस्थापक डायरेक्टर सतीश जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढी फिल्मों के सुपर डायरेक्टर मनोज वर्मा ने की।
इस अवसर पर छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्म के निर्माता निर्देशक संतोष जैन तथा छॉलीवुड के बेस्ट एक्टर प्रदीप शर्मा
एवं फिल्म की नायिका हेमा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस दौरान निर्माता राजेश नायक एवं निर्देशक श्रीमंत बारीक ने फिल्म के विषय में विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्रोडयूसर मंजिल जम्भुलकर ने फिल्म की
होने वाले शूटिंग कहां कहां होगी इसकी पूरी जानकारी उपस्थितो को दी। इस दौरान फिल्म के नायक लक्षित झांजी, सक्षम नायक, छत्तीसगढ एवं भोजपूरी
फिल्मों के एक्टर शमशीर सिवानी, निर्देशक पुरूराज साहू, चन्द्रशेखर चकोर, अभिनेत्री दीपिका सहित कई अभिनेता एवं अभिनेत्रियों के साथ छॉलीवुड से
जुडे कई मशहूर हस्तियां मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छॉलीवुड के संस्थापक डायरेक्टर सतीश जैन ने कहा कि राजेश नायक छॉलीवुड के बहुत पुराने फिल्मकार है, उनको यहां के लोककला और लोक संस्कृति की पूरी जानकारी है, यही कारण है कि इनके फिल्मे गीत संगीत बेस्ट रहती है जो
सीधे दर्शकों के दिल में उतरती है।
राजेश नायक द्वारा निर्मित ये फिल्म मोर चिन्हारी भी गीत संगीत बेस्ड होने के साथ ही बहुत अच्छी फिल्म बनेगी।
राजेश नायके के अनुभव का पूरा लाभ इस फिल्म को मिलेगा और दर्शकों के दिलपर यह फिल्म अमिट छाप छोड़ेगी एवं फिल्म सुपरहीट होगी ऐसी मेरी आशा है। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज वर्मा, विशिष्ट अतिथि संतोष जैन, प्रदीप शर्मा, हेमा शुक्ला ने भी संबोधित किये एवं अपनी
शुभकमानाएं दिये। कार्यक्रम का संचालन छॉलीवुड के जाने माने एक्टर चन्द्रशेखर चकोर एवं आभार प्रदर्शन शमशीर सिवानी ने किया।
