मोर मईके

cgfilm.in उज्जल फिल्म के बैनर तले बनने वाली एवं छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कैमरामैन दिनेश ठक्कर दादा द्वारा निर्मित एवं निर्देशित छत्तीसगढी फिल्म
मोर मईके का गत दिवस रायपुर के इन्द्रप्रस्थ फेस 1 के शिव मंदिर में मुहुर्त किया गया। मुहुर्त के साथ ही फिल्म की शूटिंग भी प्रारंभ हो गई।

फिल्म का पहला सीन छॉलीवुड के जाने माने अभिनेता प्रदीप शर्मा एवं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री उपासना वैष्णव के साथ शूट किया गया। फिल्म के निर्माता निर्देशक एवं कैमरामैन दिनेश ठक्कर ने बताया कि फिल्म का अधिकांश शूटिंग प्रदेश के गरियाबंद के मनोरम दृष्यों में किया जायेगा।

इस दौरान छॉलीवुड अभिनेता योगेश अग्रवाल, अमरदास लहरे, एक्टर डायरेक्टर राजेश नायक, शमशीर सिवानी,पुष्पेन्द्र सिंह, एक्टर जॉनी, एक्टर वर्मा,
फिल्म के आर्ट डायरेक्टर करीमुल्लाह खान, प्रोडक्शन मैनेजर चोवाराम साहू, कोरियोग्राफर दिलीप बैस सहित बड़ी संख्या में छॉलीवुड से जुडे लोग मुहुर्त के दौरान शामिल हुए।