Storyline & Details (कथा सारांश एवं कथानक)
cgfilm.in 7 फरवरी को सच्ची कहानी पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी सिनेमाघर में प्रदर्शित होने जा रही है, इस फिल्म की कहानी बस्तर की अनोखी प्रेम कहानी पर आधारित है जिसे कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन बस्तर में उसे आज भी याद किया जाता है। झिटकू मिटकी की प्रेम कहानी अमर क्यों हो गई यह जानने के लिए फिल्म देखने को लेकर उत्साह चरम पर है।
फिल्म में जिस कलाकार ने मुख्य भूमिका निभाई है उनका नाम लालजी कोर्राम है और वे बस्तर स्टार के नाम से जाने जाते हैं, उनके अपोजिट लवली अहमद का कमाल का अभिनय भी है। यह फिल्म राजधानी के श्याम सिनेमाघर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है।
Release Year
2025
Language
Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी)
Genre / शैली
Drama
Industry
Chhollywood Cinema