CG CGFilm.in
Album Song (एल्बम गीत) 2020

खुद के डायरेक्शन में फिल्म शुरू करेंगे मोहित…तैयारी शुरू Lyrics

Singer(s):Mohit Kumar Sahu
हिंदी देवनागरी लिरिक्स
100%
Lyrics copied to clipboard!

खुद के डायरेक्शन में फिल्म शुरू करेंगे मोहित…तैयारी शुरू

Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text
वैसे तो अभी लॉकडाउन के कारण फिल्मों के शूटिंग पर विराम लगा हुआ है। लेकिन घर बैठे फिल्म के निर्माता स्थिति सामान्य होने और अपनी-अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी विचार-मंथन में लगे हुए हैं। वहीं खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता मोहित साहू लॉकडाउन के बाद खुद के डायरेक्शन में फिल्मों का निर्माण शुरू करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मोहित साहू की प्रोड्यूस की हुई दो फिल्में तीन ठन भोकवा रिटनर्स और मोर जोड़ीदार-2 की रिलीज की तैयारी में है। लेकिन फिलहाल लॉकडाउन के चलते ये संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए अब इन फिल्मों के रिलीज का इंतजार ही किया जा सकता है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसके बाद मोहित खुद के डायरेक्शन में फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। जिसके हीरो जीत शर्मा व भुनेश साहू होंगे। फिलहाल इस फिल्म के लिए नायिका और खलनायक की तलाश भी मोहित ने शुरू कर दी है। वहीं मोहित के डायरेक्शन में बनने वाली दूसरी फिल्म रामा होगी, जिसके हीरो दिलेश होंगे। यानी आने वाले दिनों में मोहित साहू के डायरेक्शन की कई फिल्में आपको देखने को मिलेगी। टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Song Information & Complete Credits / गीत विवरण

Song Title खुद के डायरेक्शन में फिल्म शुरू करेंगे मोहित…तैयारी शुरू
Genre / Category Album Song (एल्बम गीत)
Singer(s)Mohit Kumar Sahu
Release Year2020
Language & Region Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी), India