CGFilm.in एनव्ही इंटरटेनमेंट के बैनर तले छत्तीसगढ़ी फिल्म तहि बनबे मोर दुल्हनियां का पोस्टर विमोचन हाल ही में धरसीवां विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक अनुज शर्मा के हाथों रायपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में किया गया। इस अवसर पर फिल्म जगत, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के लोग शामिल थे। इस फिल्म तहि बनबे मोर दुल्हनियां की निर्माता एवं निर्देशिका नीरा वर्मा हैं। फिल्म एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है।
मुख्य भूमिका में एक्शन स्टार दीलेश साहू और सुपर स्टार अनुकृति चौहान हैं। अन्य कलाकार अंकितराज सिंगदेव, हेमा शुक्ला, जीत शर्मा, अनिल शर्मा, अंशुल अवस्थी, पुष्पेंद्र, विक्रम राज, उपासना वैष्णव, संगीता निषाद, पूजा देवांगन, संतोष निषाद हैं।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Connect with us:
Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
YouTube: http://bit.ly/CGFilmI
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.