अलक राय व्दारा निर्मित एवं प्रेम चंद्राकर व्दारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ का धमाकेदार ट्रेलर हाल ही में अमारा म्यूज़िक के यू ट्यूब पर लॉच हुआ। ट्रेलर में मन कुरैशी, लक्षित झांझी, दीक्षा जायसवाल एवं इशिका यादव जैसे कलाकारों के अभिनय की धाक नज़र आ रही है। ‘मया दे दे मयारू-2’ दस अप्रैल को पूरे छत्तीसगढ़ में सिंगल स्क्रीन एवं मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित होने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रोड्यूसर अलक राय की फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-1’ प्रेम चंद्राकर ने ही निर्देशित की थी। अनुज शर्मा, संजय बत्रा, रेशम ठक्कर एवं पुष्पेंद्र सिंह जैसे कलाकारों से सजी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-1’ ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कलेक्शन किया था। इसके अलावा अलक राय ‘कंगला होगिस मालामाल’ एवं ‘बैरी के मया’ जैसी फ़िल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। वहीं प्रेम चंद्राकर ‘मया दे दे मया ले ले’, ‘परदेसी के मया’, ‘तोर मया के मारे’, ‘अब्बड़ मया करथंव’ एवं ‘लोरिक चंदा’ जैसी फ़िल्में निर्देशित कर चुके हैं। भूपेन्द्र साहू ‘बईरी सजन’ एवं ‘दईहान’ जैसी फ़िल्मों के निर्देशक रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एक और फ़िल्म ‘फूलकुंवर’ बनाने की घोषणा की है जो कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।
