CG CGFilm.in
Album Song (एल्बम गीत) 2020

मन कुरैशी और अनिकृति चौहान का वीडियो एलबम रिलीज हुआ... जिया लागे न… Lyrics

हिंदी देवनागरी लिरिक्स
100%
Lyrics copied to clipboard!

मन कुरैशी और अनिकृति चौहान का वीडियो एलबम रिलीज हुआ... जिया लागे न…

Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text
CGFilm - छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता मन कुरैशी और अनिकृति चौहान का वीडियो एलबम जिया लागे न आज रिलीज हुआ। स्वर्ण फिल्मस् के बैनरतले बनी इस वीडियो एलबम के निर्माता आलोक स्वर्णकार, निर्देशक शिवनरेश केरशवानी, कोरियाग्राफर निशांत उपाध्याय, डीआई दरस विश्वकर्मा हैं। वहीं गीतकार रोशन वैष्णव और जगमोहन यादव हैं। संगीत व गायक रोशन वैष्णव और गायिका अनुपमा मिश्रा और पोस्ट प्रोडक्शन केशरवानी फिल्मस का है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों कई बड़े बैनर की फिल्मों की शूटिंग पर विराम लगा हुआ है। लेकिन धीरे-धीरे सरकारी गाईड लाइन का पालन करते हुए शूटिंग की अनुमति भी मिल गई है। इससे कुछ शार्ट मूवी और कॉमेडी मूवी की शूटिंग शुरू हुई है। वहीं वीडियो एलबम और गाने लगातार सामने आ रहे हैं, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। मन कुरैशी और अनिकृति चौहान की ये पहला वीडियो एलबम है, जिसमे पानी के अन्दर से शूटिंग की गयी है, जिसको लेकर इस गाने में किया गया प्रयोग जो की बहुत ही सुन्दर है। स्वर्ण फिल्मस् की ये पहला वीडियो एलबम है, जिसमे मन कुरैशी और अनिकृति चौहान को लिया गया है। मया के रंग… शीघ्र ही होगा रिलीज दीवाना, मोर निंदिया, जिया जराए सतरंगी रे… की सफलता के बाद कामना फिल्म प्रोडक्शन का नया एलबम मया के रंग शीघ्र ही आने वाला है। इस वीडियो एलबम में मुकेश कुमार और इशिका यादव की जोड़ी नजर आएगी। इस वीडियो सांग को अपनी आवाज दी है रोशन वैष्णव एवं श्रद्धा मंडल ने। गीत अंकित का और संगीत से सजाया है रोशन वैष्णव ने। इसके प्रोड्यूसर हैं- दरश विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा और डायरेक्टर हैं- रतन कुमार। आपको बता दें कि इससे पहले सुपरहिट म्युजिक एल्बम दीवाना यूट्यूब के जी म्यूजिक छत्तीसगढ़ चैनल पर रिलीज हुआ था जिसमें गौरव और संजना की सुपरहिट जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। जिया लागे न…

Song Information & Complete Credits / गीत विवरण

Song Title मन कुरैशी और अनिकृति चौहान का वीडियो एलबम रिलीज हुआ... जिया लागे न…
Genre / Category Album Song (एल्बम गीत)
Singer(s)Mann Qureshi, Anikriti Chowhan, Nishant Upadhyay, Shivnaresh Kesharwani, Alok Swarnkar
Release Year2020
Language & Region Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी), India