'तोर प्यार' 14 को होगी रिलीज…
Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic TextCGFilm - एक और छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग तोर प्यार 14 मार्च, रविवार को रिलीज होगी। पोखराज एंड देहाती मिक्स की प्रस्तुति इस वीडियो सांग के डायेरक्टर राजेन्द्र बालक, प्रोड्यूसर टिंकू चेलक, गायक शुभम, गीत दानेश निषाद और संगीत मनोहर यादव का है।
वीडियो सांग 'चांद से परदा कीजिए' मचा रहा धूम…
शार्ट मूवी मजबूरियां-1 और मजबूरियां-2 सहित छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले शशिराज योगेश साहू का कवर वीडियो रिमिक्स सांग चांद से परदा कीजिए इन दिनों यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। लोगों का इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और यह वीडियो सांग तेजी से आगे बढ़ रहा है। बेहतरीन फिल्मांकन और अदाकारी से सजी इस वीडियो सांग में आपको शशिराज योगेश साहू और अंजू की जोड़ी दिखाई देगी। शूटिंग लोकेशन भी बिलासपुर के आसपास का है। ये वीडियो सांग यू-ट्यूब चैनल में Sm Muzik Chhattisgarh पर उपलब्ध है। इस कवर वीडियो के डायरेक्टर शशिकांत कौशिक और डीओपी और एडिटर मयंक कौशिक है।