CG CGFilm.in
film-song

सुपर स्टार मन कुरैशी और ट्विंकल की 'एक और लव स्टोरी' का गाना 'नैना ले नैना…' शुक्रवार 23 अक्टूबर को होगा रिलीज… Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2020

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपर स्टार मन कुरैशी की एक और लव स्टोरी फिल्म जल्द ही आने वाली है। इससे पहले आपको बता दें कि इस फिल्म का एक गाना नैना ले नैना… कल यानी 23 अक्टूबर को सुबह 7.00 बजे रिलीज हो रहा है। ये गानी एस. आर. के. म्युजिक चैनल पर रिलीज होगा। इस गाने में आपको अपने पसंदीदा सुपर स्टार मन कुरैशी तो नजर आएंगे ही, साथ ही अभिनेत्री ट्विंकल भी नजर आएगी। वैसे आपको बता दें कि एक और लव स्टोरी फिल्म केशरवानी फिल्म प्रोडक्शन के बैनरतले बनने वाली है। इसके निर्माता शिवनरेश केशरवानी और रवि शुक्ला हैं। डायरेक्टर शिवनरेश केशरवानी, कोरियाग्राफर निशांत उपाध्याय, डीओपी तोरण राजपूत, सिद्धांत सिंह राजपूत और डीआई दरश विश्वकर्मा हैं। तो तैयार रहिए नैना ले नैना… गाने के लिए…
मुस्कान फिल्म यूट्यूब चैनल पर एक नवंबर को देखिए वीडियो सांग तैं राजा रानी मैं….
एक नवंबर को मुस्कान फिल्म यूट्यूब चैनल पर वीडियो सांग तैं राजा रानी मैं…रिलीज होगा। ये गीत मुस्कान फिल्म यूट्यूब चैनल पर सबेरे 6.00 बजे रिलीज होगा। इस गीत को अविनाश लाडला और मुस्कान साहू ने आवाज दी है। इस गीत के डायरेक्टर युसूफ शेख और प्रोड्यूसर मुस्कान साहू है। संगीत परशुराम यादव और गीत के बोल सूबसिंग चौहान के हैं।
इश्क, लव अऊ मया की शूटिंग शुरू
कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण और प्रदर्शन पर विराम लगा हुआ था। लेकिन धीरे-धीरे पर फिल्मों की शूटिंग का रास्ता साफ होने लगा है और फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज नवरात्रि के पावन पर्व पर हरिओम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म इश्क, लव अऊ मया की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के निर्माता पुनीत सोनकर और निर्देशक एजाज ए वारसी हैं।

English Roman Script

Naina Le Naina