CG CGFilm.in
film-song

जल्दी रिलीज होगी फिल्म 'जड़' (द रूट्स)… मुख्य रोल में नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के रियाज खान… अंबिकापुर से लेकर बस्तर तक में हुई पूरी शूटिंग… Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2020

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm - छत्तीसगढ़ के अभिनेता रियाज खान के लीड रोल में हिन्दी फिल्म जड़ (द रूट्स) बहुत ही जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये फिल्म रिलीज को तैयार है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते अभी थियेटर बंद है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि स्थितियां सामान्य होते ही ये फिल्म रिलीज होगी।
वैसे आपको बता दें कि जड़ (द रूट्स) की कहानी बहुत ही दमदार है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कलाकारों की टीम भी शामिल है, लेकिन फिल्म की पूरी शूटिंग छत्तीसगढ़ में ही हुई है। फिल्म में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लेकर बस्तर तक की खूबसूरत वादियों को दिखाया है। फिल्म में रियाज खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री हेमा शुक्ला के साथ ही देव नारायण वैष्णव और पूजा देवांगन भी दिखाई देंगी। फिल्म के डायरेक्टर हैं विजय पाल सिंह गुलिया।
आपको बता दें कि मार्च महीने से लगातार सिनेमाघरों के बंद होने के चलते बड़े बजट की फिल्मों सहित करीबभर दर्जनभर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। वहीं कई निर्माता-निर्देशक अभी छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग बनाने में लगे जुटे हुए हैं। और एक बाद एक लगातार वीडियो सांग यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहे हैं।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

English Roman Script

https://www.youtube.com/watch?v=mbEZcrc8mwg