CG CGFilm.in
album

दर्शकों की भीड़ दे रही गवाही- सुपरहिट है मन-अनिकृति की जोड़ी Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2021

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm.in 3 दिसंबर को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म डॉर्लिंग प्यार झुकता नहीं...दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ खींच रही है। सिनेमाघरों में लौटी रौनक और लोगों की जुबान अपने फेवरेट हीरो मन कुरैशी के किरदार की चर्चा, इस बात की गवाही दे रहे हैं कि फिल्म तो सुपरहिट है। प्रणव झा के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं...3 दिसंबर को रिलीज हुई। फिल्म में हंस झन पगली की सुपरहिट जोड़ी मन कुरैशी और अनिकृति चौहान को दर्शकों ने एक बार फिर पसंद किया है। ये फिल्म राजधानी के प्रभात टॉकीज में रिलीज हुई।
आपको बता दें कि ये फिल्म प्रणव झा के निर्देशन में बनी है। फिल्म में हंस झन पगली की सुपरहिट जोड़ी मन कुरैशी और अनिकृति चौहान की जोड़ी एक बार परदे पर है। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म शुद्ध पारिवारिक फिल्म है, जो हर किसी को पसंद जरूर आएगी। फिल्म के गाने भी काफी अच्छे हैं, जो थियटेर से फिल्म देखकर बाहर निकल रहे कई दर्शकों की जुबान पर थे।
सेकेंड हॉफ में मोड़ लेती है फिल्म
फिल्म का फस्र्टहॉफ कॉलेज लाइफ के इर्द-गिर्द ज्यादातर घूमता रहता है। जो काफी इंटरटेनिंग है, जिसे दर्शकों की भीड़ ने खूब इंजॉय किया। फिल्म की असली कहानी तो सेकेंड हॉफ में सामने आती है और फिर शुरू होता है दो दोस्तों की कहानी से। इसमें एक बहुत अमीर बनता है और दूसरा अपनी गुजर-बसर जैसे तैसे चलाता है।
तो कहानी कब और कैसे मोड़ लेती है, ये सब जानने के लिए आपको थियेटर तक तो जरूर जाना चाहिए। क्योंकि ये फिल्म पूरी तरह पैसा वसूल फिल्म है। फिल्म के हीरो मन वैसे भी सभी के मन में समाये हुए हैं, तो फिल्म तो सुपरहिट ही होगी। 

English Roman Script