सुंदरानी लाईव स्टुडियो का हुआ शुभारंभ
Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Textसुंदरानी लाईव स्टुडियो का शुभारंभ 3 जुलाई को फिल्म निर्माता, निर्देशक छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी ने अपनी पूरी टीम के साथ पूजा-अर्चना कर किया। एक सादे समारोह में प्रदेश शासन के नियमों का पालन करते हुए सादगीपूर्वक सुंदरानी लाईव स्टुडियो का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सुंदरानी फिल्म प्रोडक्शन के संस्थापक लखी सुंदरानी द्वारा निर्मित सुंदरानी लाईव स्टुडियो, मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज वर्मा, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के गायक अनुराग शर्मा, गायिका चम्पा निषाद, कैमरामेन मोहन साहू, यमुना भारती के अलावा कई अन्य उपस्थित थे। सभी का कहना है कि छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, लोक कलाकारों को प्रोत्साहन हेतु यह शुभ अवसर होगा।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…