CG CGFilm.in
album

छत्तीसगढ़ी शार्ट फ़िल्म ‘हैप्पी बर्थडे’ का राजधानी में विशेष प्रीमियर शो Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2026

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

cgfilm.in मायावनम फिल्म्स के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी शार्ट फ़िल्म ‘हैप्पी बर्थडे’ का एक विशेष प्रीमियर शो राजधानी रायपुर के कलर्स मॉल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल तथा विशेष अतिथि विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा व छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम अध्यक्ष मोना सेन थीं।
छत्तीसगढ़ में निर्मित शॉर्ट फ़िल्म ‘हैप्पी बर्थडे’ ने अलग-अलग स्थानों पर हुए शॉर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल्स में पुरस्कार जीत चुकी है। फ़िल्म में प्रमुख भूमिकाएं आकाश सोनी, हिमांशी मेश्राम, तनु दानी एवं ऋषिराज पाण्डेय की है। लेखन एवं निर्देशन ऋषिराज पाण्डेय ने किया है। ऋषिराज पाण्डेय संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान रखते हैं। वे मोर संसार जैसा छत्तीसगढ़ी हिट गाना गा चुके हैं। म्यूज़िक डायरेक्शन करते रहे हैं। हैप्पी बर्थ डे के निर्माण में इन्द्रावती एंटरटेनमेंट का सहयोग रहा। फिल्म के सभी कलाकार छत्तीसगढ़ के हैं। केवल फीनिशिंग टच हेतु बेहतर तकनीक के लिए बाहर के लोगों का योगदान रहा। फिल्म की कलर ग्रेडिंग रशिया में कराई गई है। साउंड का कुछ काम मुंबई में कराया गया।
इस शार्ट फ़िल्म में कहानी सामाजिक संदेश के साथ रोचक और नाटकीय ढंग से प्रस्तुत होती है। फ़िल्म को मुख्य रूप से हिंदी भाषा में अंग्रेजी भाषा के सबटाइटल के साथ विभिन्न फेस्टिवलों में भेजा गया। फिर छत्तीसगढ़ी में डबिंग करवाई गई। फिल्म निर्माण में श्रीमती सुमन पाण्डेय एवं राजकरण पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा है।
टीम हैप्पी बर्थडे
कलाकार- आकाश सोनी हिमांशी मेश्राम तनु दानी एवं ऋषिराज पाण्डेय, संवाद- गीतकार रैपर अंकित, बैकग्राउंड म्यूजिक, फोली, डबिंग मिक्सिंग- अन्वेश मलिक, छत्तीसगढ़ी डबिंग डारेक्शन- पायल विशाल, सिनेमेटोग्राफी- ईश्वर सी. बारिक, एडिटर- मानस कुमार साहू, कलर- डेनिस गेरासिमोव, असोसिएट डारेक्टर- रतन कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर- टी के साहू, कैमरा अटेंडेंट – वेदप्रकाश, असोसिएट एडिटर- अमृतांशु मोहापात्रा, रान ग्राफिक – इंटैंगलैंड स्टूडियो, एडिशनल एडिटर- रितेश दास, मेकअप- आलिना कुरैशी, कास्ट्यूम- ऋषिराज पाण्डेय, प्रोडक्शन मैनेजर- हेमेन्द्र राजपूत, लाइन प्रोडक्शन मैनेजर (मैनपुर)- गोलूदास मानिकपुरी, एडिशनल वर्क- दादू देवांगन, लाइट- काजल स्टूडियो, लाइटमैन- रिंकू, करन, भूषण, स्पॉट- नेमन, ट्रांसपोर्टेशन मैनेजमेंट – आशीष

English Roman Script