CG CGFilm.in
Album Song (एल्बम गीत) 2020

जबरदस्त फिल्मांकन और बचपन की यादें ताजा करने वाली है संदीप पाटिल की शार्ट मूवी 'कुछ तो कॉमन है...' जरूर देखिए... Lyrics

Singer(s):Sundeep Patil
100%
Lyrics copied to clipboard!
Official Video Stream Watch on YouTube

जबरदस्त फिल्मांकन और बचपन की यादें ताजा करने वाली है संदीप पाटिल की शार्ट मूवी 'कुछ तो कॉमन है...' जरूर देखिए...

Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text
CGFilm - जबरदस्त फिल्मांकन बचपन के साथी जब लंबे समय बाद किसी ऐसे मोड़ पर मिल जाएं, जहां उन्हें शहर और ग्रामीण परिवेश का फासला नजर आए, तो भी कुछ ऐसी चीजें उनमें कॉमन मिल ही जाती है, जिसे वो भुला ही नहीं सकते… शायद कुछ ऐसा ही है दईहान फेम संदीप पाटिल की न्यू रिलीज शार्ट मूवी… कुछ तो कॉमन है की कहानी… वैसे तो संदीप पाटिल की अदाकारी के जलवे आपने कई फिल्मों में देखें हैं, लेकिन कुछ तो कॉमन है की बात ही कुछ और है… एक शार्ट मूवी में कितना बड़ा संदेश छिपा है, अगर ये जानना चाहते हैं तो आपको ये मूवी जरूर देखनी होगी… और एक बार फिर आप संदीप पाटिल की अदाकारी के दीवाने हो जाएंगे। आपको बता दे की इस शार्ट फिल्म में हिंदी टीवी एक्ट्रेस एवं एंकर डॉ. राजश्री ठक्कर ने अभिनय किया है|जो की एक थियेटर आर्टिस्ट भी है और इसका निर्देशन अविनाश बुंदेला ने किया है जो की बॉलीवुड के कई निर्देशकों के साथ काम कर चुके है| तो बस दो दिन का इंतजार और है…तब तक आप कुछ तो कॉमन है जरूर देखिए…. संदीप पाटिल की शार्ट मूवी परी 3 अगस्त को होगी रिलीज… वैसे आपको एक बार फिर याद दिला दें कि संदीप पाटिल की एक और शार्ट फिल्म परी 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके फस्र्टलुक सामने आ गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने शार्ट फिल्म फेस्टिवल में कई अवार्ड भी अपने नाम किए हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म की खासियत यह है कि रंग युवायन सम्मान से सम्मानित संदीप पाटिल के इसमें दो चेहरे दिखाई देंगे। एक पॉजिटिव और दूसरा निगेटिव। संदीप का कहना है कि इस फिल्म को तैयार करने में उन्हें 6 महीने का वक्त लगा और 3 अगस्त को ये फिल्म दर्शकों के बीच आने वाली है। फिल्म में संदीप रोहन प्रताप सिंह की भूमिका अदा कर रहे हैं, जो की शहर के सबसे रईस आदमी के बेटे हैं और अपनी बहन से बेहद प्रेम करते हैं। लेकिन ऐसा क्या होता है की वो अपनी बहन से चिढऩे और नफरत करने लगता है। इस फिल्म के डॉयरेक्टर और लेखक शुभम यादव हैं। वहीं फिल्म के अन्य कलाकारों में संदीप पाटिल, स्मिता गर्ग, अकबर बुखारी, मीनू सिंह और निषिता दुबे शामिल हैं। आपको बता दें कि संदीप पाटिल 15 साल से थिएटर यानी रंगकर्म के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 9वीं कक्षा से थिएटर की दुनिया से जुड़े संदीप ने निर्देशक सरफराज हसनजी के साथ थिएटर की शुरुवात की थी। वे थिएटर क्षेत्र में बेस्ट निर्देशक, बेस्ट एक्टर एवं रंग युवायन सम्मान से भी नवाजे गए हैं। जबरदस्त फिल्मांकन

Song Information & Complete Credits / गीत विवरण

Song Title जबरदस्त फिल्मांकन और बचपन की यादें ताजा करने वाली है संदीप पाटिल की शार्ट मूवी 'कुछ तो कॉमन है...' जरूर देखिए...
Genre / Category Album Song (एल्बम गीत)
Singer(s)Sundeep Patil
Release Year2020
Language & Region Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी), India