रिलीज हुआ एलबम स्टार गौरव सिन्हा का 'बेल पान मेला'… मचा रहा धूम
Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic TextCGFilm - एलबम स्टार गौरव सिन्हा का एक और वीडियो सांग बेल पान मेला इन दिनों धूम मचा रहा है। ये वीडियो सांग हाल ही में रिलीज हुआ है। गौरव सिन्हा एवं हेमा शुक्ला अभिनीत यह वीडियो सांग यूट्यूब के जोया सीरीज छत्तीसगढ़ी चैनल पर रिलीज हुआ है। बेलपान-मेला की शूटिंग अंबिकापुर के मैनपाट के अलावा रायपुर एवं इसके आसपास क्षेत्रों में की गई है। बेलपान-मेला के लिरिक्स राइटर, म्यूजिक डायरेक्टर, एवं सिंगर विश्वहार आमेस (ओमेश प्रोजेक्ट) हैं। इस गीत का वोकल रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट पॉइंट रायपुर (मो.सिराज) स्टूडियो में किया गया है। बेलपान -मेला के डायरेक्टर छत्तीसगढ़ के जाने माने सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर चंदनदीप हैं। इसके डीओपी राजू देवदास हैं। वहीं टीम के अन्य सदस्यों में मेकअप मुराद खान, हेयर स्टाइल कविता एवं निधि, लाइट भवानी, रज्जू तथा खान का है।
आपको बता दें कि जोया सीरीज म्यूजिक चैनल एक जाना-माना नाम है। यह नागपुरी सादरी भाषा का फेमस म्यूजिक चैनल है जो सरगुजा से लेकर समूचे झारखंड में अत्यधिक लोकप्रिय है।