CG CGFilm.in
album

बढ़ गई 'माई का लाल रूद्र' की रिलीजिंग डेट...23 फरवरी को रिलीज होने वाली थी फिल्म Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2024

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGfilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्म 'माई का लाल रूद्र' की रिलीजिंग डेट आगे बढ़ गई है। डिस्ट्रीब्यूटर अलक राय ने यह घोषणा की। पहले यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। माना जा रहा है कि एक के बाद लगातार आ रही फिल्मों के कारण इस फिल्म की रिलीजिंग डेट आगे बढ़ाई गई है। अब संभावना जताई जा रही है कि यह फिल्म गर्मियों में रिलीज होगी।
आपको बता दें कि स्टार क्वीन प्रोडक्शन की फिल्म माई का लाल रूद्र के नायक दीपक कुमार और नायिका हेमा शुक्ला है। फिल्म में आलोक मिश्रा, तूफान वर्मा, प्रभाकर बर्मन और चंद्रशेखर चकोर खलनायक के रूप में नजर आएंगे। छत्तीसगढ़ी फिल्म माईका लाल रुद्रा में वीएफएक्स का ज्यादा उपयोग किया गया है। फिल्म में सात कर्णप्रिय गीत हैं जिसे संगीत दिया है परवेज खान, प्रदीप साठे, संजय मैथिल ने और गीतों की रचना संजय मैथिल, सुक्कू बारीक और प्रभाकर बर्मन ने की है।
फिल्म के एक्शन मास्टर मधु अन्ना और जॉनसन अरुण है।इस फिल्म में दीपक कुमार के साथ हेमा शुक्ला, उपासना वैष्णव, सुमित्रा साहू, सलीम अंसारी, तूफान वर्मा, संजय बघेल, विनय अम्बष्ट, भूनेश साहू, पूजा देवांगन, प्रभाकर बर्मन, आलोक मिश्रा, दीपक ताम्रकार, दिलीप गुप्ता, सेवक राम यादव, चंद्रशेखर चकोर, घनश्याम वर्मा, शमशीर शिवानी, अनसूईया, बॉबी समेत कई कलाकार हैं।

English Roman Script

Connect with us:
Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
YouTube: http://bit.ly/CGFilmI