छत्तीसगढ़ में सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स खोलने की मिली अनुमति…राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…
Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic TextCGFilm - छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट के चलते पिछले 9 महीने से बंद सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स जल्द ही खुलेंगे। राज्य सरकार की ओर से इस आशय का निर्देश जारी कर दिया गया है। वाणिज्य कर विभाग की तरफ से सभी कमिश्नर व कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में दिशा-निर्देशों का पालन करने भी कहा गया है। आपको बता दें कि कोरोना संकट के चलते छत्तीसगढ़ में कई बड़े बैनर की फिल्मों का प्रदर्शन और निर्माण रूका हुआ था। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही फिल्मों का प्रदर्शन शुरू होगा और निर्माण कार्य भी धीरे-धीरे अपनी गति पकड़ेगा।
इश्क, लव अऊ मया की शूटिंग शुरू
कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण और प्रदर्शन पर विराम लगा हुआ था। लेकिन धीरे-धीरे पर फिल्मों की शूटिंग का रास्ता साफ होने लगा है और फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज नवरात्रि के पावन पर्व पर हरिओम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म इश्क, लव अऊ मया की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के निर्माता पुनीत सोनकर और निर्देशक एजाज ए वारसी हैं।
सुन सुन मया के धुन रिलीज को तैयार
एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म सुन सुन मया के धुन रिलीज को तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में सिनेमाघरों के शुरू होते ही इसका प्रदर्शन किया जाएगा। वैसे आपको बता दें कि अभी कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते लगातार सिनेमाघरों पर ताला लगा हुआ है। लेकिन अब सिनेमाघरों के खुलने की उम्मीद है। बहरहाल, आपको बता दें कि सुन सुन मया के धुन के शुद्ध पारिवारिक फिल्म है। जिसमें आपको कॉमेडी का तकड़ा भी देखने को मिलेगा। ये फिल्म संध्या फिल्मस् के बैनरतले बनी है। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक ज्ञानेश हरदेल जी हैं। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया है। और कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म के मुख्य कलाकार देवेन्द्र साहू और हीरोइन मोनिका शर्मा है। वहीं फिल्म में रजनीश झांझी, आभा देवदास, सृष्टि देवांगन, सरला सेन, अंजलि चौहान, राजू पाण्डे, रज्जू चंद्रवंशी, गऱीब दास बंजारे, लीना ठाकुर, सिद्धेश्वर सोनी, उर्वशी साहू, डॉ. चंदन सिंग और कॉमेडियन बोचकू नजर आएंगे।