CG CGFilm.in
Film Song (फिल्म गीत) 2020

10 दिसंबर को मोनिका वर्मा म्यूजिक यू-ट्यूब चैनल पर देखने लिख लिख पतियां Lyrics

Singer(s):Abhishek Verma
हिंदी देवनागरी लिरिक्स
100%
Lyrics copied to clipboard!

10 दिसंबर को मोनिका वर्मा म्यूजिक यू-ट्यूब चैनल पर देखने लिख लिख पतियां

Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text
CGFilm - एक और वीडियो सांग लिख लिख पातियां 10 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसकी गायिका मोनिका वर्मा है। प्रोड्यूसर अभिषेक वर्मा और डायरेक्टर अनुराग निर्मलकर हैं। ये वीडियो सांग आपको मोनिका वर्मा म्यूजिक यू-ट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगा। तो तैयार रहिए इस वीडियो सांग के लिए… वीडियो सांग 'बेचैन…' छॉलीवुड अभिनेता सतीश साव अब आपके सामने लेकर आने वाले हैं वीडियो सांग बेचैन…ये वीडियो सांग जल्द ही रिलीज होगा। आपको बता दें कि इससे पहले सतीश साव ने तैं मोर लव स्टोरी में अभिनय किया था। बेचैन वीडियो सांग को अपनी आवाज दी है रोशन वैष्णव और श्रद्धा मंडल ने। डायरेक्टर हैं- सुनील सागर, कोरियोग्राफर बाबा बघेल, कलाकार सतीश साव और संजना सोनी, गीत- सुनील सागर के और संगीत से संवारा है रोशन वैष्णव ने। प्रोडक्शन एएसआर प्रोडक्शन का है। जी म्युजिक पर देखिए दिलेश साहू की तोर मुस्कान छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता दिलेश साहू और अभिनेत्री अनुकृति चौहान का वीडियो सांग तोर मुस्कान जी म्युजिक पर पिछले दिनों रिलीज हुआ है। इस वीडियो सांग के निर्माता किरण जंघेल और निर्देशक सुमीत बसईवाला हैं। इस गाने का अपनी आवाज से सजाया है तोषन्त कुमार और मोनिका वर्मा ने। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक्शन स्टार के नाम से पहचान बनाने वाले दिलेश साहू बहुत जल्द ही फिल्म अर्जुन में नजर आएंगे। साई कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति इस फिल्म में दिलेश दमदार रोल में नजर आएंगे। फिल्म के लेखक, निर्माता एवं निर्देशक उदय कृष्ण हैं। फिल्म के सह-निर्माता राज सोनी और विनय कृष्ण हैं। वहीं फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, सहायक निर्देशक अनुपमा मनहर, अनुपम वैष्णव, गीत ऋषभ सिंह, संगीत- डॉ. रवि पटेल, नृत्य बाबा बघेल और प्रोडक्शन मैनेजर नीरज कुमार और जग्गू माही है।

Song Information & Complete Credits / गीत विवरण

Song Title 10 दिसंबर को मोनिका वर्मा म्यूजिक यू-ट्यूब चैनल पर देखने लिख लिख पतियां
Genre / Category Film Song (फिल्म गीत)
Singer(s)Abhishek Verma
Release Year2020
Language & Region Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी), India