CG CGFilm.in
film-song

नए साल की पहली फिल्म जानू आई लव यू यार…22 जनवरी से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2021

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm.in नए साल की पहली फिल्म जानू आई लव यू यार… 22 जनवरी से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। लंबे समय के लॉकडाउन और नए साल के शुरूआत की ये पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जिसके निर्माता शैलेश मिश्रा हैं। डायरेक्शन किया है- ब्रिजलाल पाणिग्राही ने और स्टारकास्ट हैं- तेजस गोहेल, विजेता मिश्रा, देवेन्द्र साहू, माही ध्रुव, नीलेश मंडा, स्वीटी, शैलेश मिश्रा, सुरभि मिश्रा, राजू पांडे, अन्नू शर्मा, राजू चंद्रवंशी, गरीब दास बंजारे और मोनिका जैन। तो तैयार रहिए… जानू आई लव यू यार…के लिए…
जारी है गवन की शूटिंग…
आने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म गवन के गानों और फिल्म की शूटिंग जोरों से जारी है। इस बीच सीजीफिल्म.इन ने इस फिल्म के पटकथा लेखक, गीतकार और कहानीकार दिलीप कौशिक से चर्चा की तो उन्होंने गाने को लेकर बहुत ही अच्छी बात कही कि गाने दिमाग से नहीं दिल से लिखें, तभी अच्छा होता है। आपको बता दें कि दिलीप कौशिक ने इससे पहले फिल्म ससुराल के सभी गाने खुद ही लिखे थे। और अब गवन को लेकर वे काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इस फिल्म में सारे संवाद उन्हीं के द्वारा लिखे गए हैं। पेशे से शिक्षक दिलीप कौशिक अपने गाने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। छत्तीसगढ़ी फिल्म ससुराल के गीत तो काफी कर्णप्रिय रहे हैं और गवन को लेकर सभी उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म मिल गई ली चंदनिया और छत्तीसगढ़ी फिल्म तहुं कुंवारा महुं कुंवारी में खूबसूरत लड़की के किरदार में दिखने वाले आकाश सोनी फिल्म गवन में लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। आकाश सोनी कहते हैं कि मनोज वर्मा के बैनरतले पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म तहुं कुंवारा महुं कुंवारी करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। गवन को लेकर आकाश सोनी ने बताया कि इस फिल्म की तैयारी पिछले डेढ़ सालों से चल रही है। इस फिल्म के लेखक दिलीप कौशिक और निर्माता विष्णु शर्मा हैं।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की एक पुरानी परंपरा गवन को लेकर विष्णु शर्मा एक फिल्म बना रहे हैं। विष्णु शर्मा ने सीजी फिल्म.इन से कहा कि वे एक रोमांटिक लव स्टोरी की तलाश में आए थे। जो यहां आकर पूरा हुआ। वे लव स्टोरी पर फिल्म बनाना चाहते थे, क्योंकि उनका कहना है कि लव स्टोरी कभी नहीं मरती, ना प्यार मरता है ना प्यार की कहानी।

English Roman Script