CG CGFilm.in
album

फिल्म समीक्षा : डार्लिंग प्यार झुकता नहीं... Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2021

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

एकान्त चौहान (CGFilm.in)। प्रणव झा के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं...आज यानी 3 दिसंबर को रिलीज हुई। फिल्म में हंस झन पगली की सुपरहिट जोड़ी मन कुरैशी और अनिकृति चौहान को दर्शकों ने एक बार फिर पसंद किया है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म शुद्ध पारिवारिक फिल्म है, जो हर किसी को पसंद जरूर आएगी। फिल्म के गाने भी काफी अच्छे हैं, जो थियटेर से फिल्म देखकर बाहर निकल रहे कई दर्शकों की जुबान पर थे। फिल्म का फस्र्टहॉफ कॉलेज लाइफ के इर्द-गिर्द ज्यादातर घूमता रहता है। जो काफी इंटरटेनिंग है, जिसे दर्शकों की भीड़ ने खूब इंजॉय किया। फिल्म की असली कहानी तो सेकेंड हॉफ में सामने आती है और फिर शुरू होता है दो दोस्तों की कहानी से। इसमें एक बहुत अमीर बनता है और दूसरा अपनी गुजर-बसर जैसे तैसे चलाता है। तो कहानी कब और कैसे मोड़ लेती है, ये सब जानने के लिए आपको थियेटर तक तो जरूर जाना चाहिए। क्योंकि ये फिल्म पूरी तरह पैसा वसूल फिल्म है। फिल्म के हीरो मन वैसे भी सभी के मन में समाये हुए हैं, तो फिल्म तो सुपरहिट ही होगी।
अमलेश नागेश की एंट्री
फिल्म में छत्तीसगढ़ के फेमस यू-ट्यूब स्टार अमलेश नागेश की कॉमेडी आपको देखने को मिलेगी। वैसे अमलेश नागेश ने अपनी एंट्री को काफी मजेदार बनाने की कोशिश की, जिसमें वो कामयाब भी हुए।
कॉमेडी का जबरदस्त तकड़ा
निर्देशक प्रणव झा, दर्शकों की नब्ज पकडऩे में माहिर हैं, तभी तो उन्होंने फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तकड़ा भी लगाया है। फिल्म देख रहे दर्शकों ने फिल्म के कॉमेडी और कॉमेडियन के डॉयलॉग पर भी काफी गौर फरमाया।
संगीत और गाने दोनों कर्णप्रिय
फिल्म का संगीत पक्ष और गाने दोनों ही काफी अच्छे हैं। कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि ये संगीत या गाना जबरदस्ती ठूंसा गया है।
अंत में
कुल मिलाकर डॉर्लिंग प्यार झुकता नहीं...फिल्म काफी अच्छी है। जिसे आप अपने परिवार के साथ जरूर देख सकते हैं।

English Roman Script