CG CGFilm.in
Album Song (एल्बम गीत) 2020

Mor Chhaiya Bhuiya - Chhattisgarhi Album Video Song Lyrics

Singer(s):Aaru Sahu
100%
Lyrics copied to clipboard!
Official Video Stream Watch on YouTube

Mor Chhaiya Bhuiya - Chhattisgarhi Album Video Song

Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text
अमेरिका में लिखा गया छत्तीसगढ़ के लिए गीत… 14 को होगी रिलीज… नन्हीं गायिका आरू साहू देगी अपनी आवाज… छत्तीसगढ महतारी को समर्पित एक गीत छईयां भुईंया 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस गीत की खासियत यह है कि इस गीत को सात समंदर पार न्यूयार्क अमेरिका में रहने वाली छत्तीसगढ़ की मूल श्रीमती विभाश्री साहू ने अपनी मातृभूमि छत्तीसगढ़ को समर्पित कर लिखी है। इस गीत को नन्हीं गायिका ओजस्वी (आरु साहू) अपनी आवाज से सुमधुर बना रही है। गाने को कम्पोज किया है, कुलदीप सार्वा रागदीप स्टूडियो गुंडरदेही ने। ये गीत 14 सितंबर को यूट्यूब चैनल आरु साहू पर रिलिज होने वाला है। आपको बता दें कि जून महीने में छत्तीसगढ़ की नन्हीं ओजस्वी साहू (आरू) को राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। आपको ये जानकार बड़ी हैरानी होगी कि छत्तीसगढ़ की ये नन्हीं लोक गायिका सिर्फ 11 साल की है, लेकिन अपनी सुरीली आवाज के जादू से लाखों श्रोताओं के दिलों में राज कर रही है। वहीं सोमवार, 3 अगस्त को राखी का त्यौहार मनाया गया। इस त्यौहार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की नन्हीं गायिका आरू साहू के मधुर आवाज में एक गीत एन माही फिल्म्स यु-ट्यूब चैनल पर 1 अगस्त को सुबह 7 बजे रिलीज हुआ। इस वीडियो गीत के संगीतकार सुनील सोनी, गीतकार चम्पेश्वर गोस्वामी, कोरियोग्राफर मनोज दीप, कलाकार अनिरुद्ध ताम्रकार (भाई), बेबी माही (छोटी बहन) हैं। सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली की ओर से स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक संध्या पर छत्तीसगढ़ की नन्हीं व लोकप्रिय गायिका ओजस्वी साहू (आरू) शुक्रवार 14 अगस्त, 2020 शाम 6.00 बजे अपनी प्रस्तुति दिया। इसे सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली के फेसबुक पेज व यू-ट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया गया। जैसा कि आप सब जानते हैं कि इन दिनों कोरोना संक्रमण के चलते फिल्मों की शूटिंग पर विराम लगा हुआ है। वहीं एक के बाद एक लगातार वीडियो सांग और गाने लगातार सामने आ रहे हैं। जिसे दर्शकों का भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

Song Information & Complete Credits / गीत विवरण

Song Title Mor Chhaiya Bhuiya - Chhattisgarhi Album Video Song
Genre / Category Album Song (एल्बम गीत)
Singer(s)Aaru Sahu
Release Year2020
Language & Region Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी), India