CG CGFilm.in
album

मया होगे रे का मुहूर्त...शूटिंग शुरू Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2021

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm.in छॉलीवुड के सुपर स्टार कलाकार प्रकाश अवस्थी और सोनाली सहारे की अपकमिंग मूवी मया होगे रे...का मुहूर्त शॉट आज 20 अक्टूबर को रायपुर  के पास  ग्राम गुधेली में हुआ। मुहूर्त के साथ ही फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल भी शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि ये फिल्म अगले साल प्रदर्शित होगी। मुहूर्त शॉट के अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार प्रकाश अवस्थी, भूपेश चौहान, सोनाली सहारे, सलीम अंसारी, विजय मिश्रा, उपासना वैष्णव, टेसू डोंगरे पुष्पांजलि शर्मा, अनीता वर्मा के साथ ही निर्माता हेमंत जैन, सुभाष बंसल, सतीश जैन, मनोज वर्मा, अशोक तिवारी और शेखर चौहान भी उपस्थित थे। चार दिनों तक गुधेली के गांव में ही शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी है और उनका साथ दे रहे हैं दीपक बावनकर ! फिल्म की परिकल्पना शेखर चौहान ने की है जिसकी कहानी और गीत सलाम ईरानी ने लिखे हैं। फिल्म में कैमरा जॉनसन अरुण, संजय महतो और प्रवीण संभाल रहे हैं।

English Roman Script