Maya Dil Ma Maare Hilor - मया दिल मा मारे हिलोर Chhattisgarhi Album Song
Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic TextSong - Maya Dil Ma Maare Hilor - मया दिल मा मारे हिलोर
तीजा पर मोहन सुंदरानी की फौजी भाईयों को समर्पित खास पेशकश…’मोर फौजी भईया’…13 को होगी रिलीज…
जैसा कि आप सभी को पता है कि छत्तीसगढ़ में तीजा-पोरा त्यौहार की खास महत्ता है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक मोहन सुंदरानी की खास पेशकश मोर फौजी भईया…गुरुवार 13 अगस्त को सुबह 7.00 रिलीज होने वाली है। मोहन सुंदरानी की प्रस्तुति ये वीडियो सांग फौजी भाईयों को समर्पित है। अजित तांडी कृत मोर फौजी भईया के निर्माता लखी सुंदरानी, गीतकार बुधराज चौहान और संगीत सूरज महानंद का है। इस गीत का स्वर दिया है खगेश जांगड़े और महक रात्रे ने। तो तैयार रहिए 13 अगस्त की सुबह 7.00 बजे इस गीत के लिए…
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…