CG CGFilm.in
album

मशहूर गायक उदित नारायण के स्वर में सुनिए छत्तीसगढ़ी गाना 'तोर सुरता मा…' जल्द ही Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2020

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm.in बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के स्वर में जल्द ही आपको एक छत्तीसगढ़ी गाना सुनने को मिलेगा। इस गाने का नाम है- तोर सुरता मा… गाने में उदित नारायण के साथ देंगी दीपा ध्रुव। इस गाने के प्रोड्यूसर पल्लव शाह, स्टार कास्ट रियाज खान एवं ज्योत्स्ना ताम्रकार, गीत पल्लव शाह एवं दीपा ध्रुव, संगीत लुकेश ठाकुर, कोरियोग्राफी एंड मेकअप विलास राउत, डीओपी पवन रेड्डी, स्टुडियो मां गायत्री एंटरटेनमेंट एंड पंचम स्टुडियो (मुंबई) है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के जाने-माने गायक उदित नारायण उदित नारयण ने अपने फि़ल्मी करियर की शुरुआत नेपाली फिल्म सिंदुर से की। उन्हें हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक राजेश रोशन ने अपनी फिल्म उन्नीस-बीस में दिया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता मिली सुपरहिट फिल्म कयामत से कयामत तक के गीतों के द्वारा। उन्होंने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा.. जैसे गाने को अपनी आवाज दी। इस गाने के लिए उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा के कई बेहतरीन संगीत निर्देशकों के साथ काम किया। उदित नारायण को साल 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था। उदित नारायण की जादू भरी आवाज ने उन्हें तीन बार नेशनल अवार्ड का खिताब दिलाया है। उदित नारायण अब तक 30 भाषाओं में करीब 15 हजार गीत गा चुके हैं।

English Roman Script