CG CGFilm.in
album

एक और लव स्टोरी… का एक और गाना 3 जुलाई को होगी रिलीज Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2020

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

गायत्री राजेश केशरवानी की प्रस्तुति और शिवनरेश केशरवानी कृत एक और लव स्टोरी …छत्तीसगढ़ी फिल्म का एक और गाना 3 जुलाई को यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है। गाने के बोल हैं- नैना ले नैना…। इस गाने को सुरों से सजाया है- अनुराग शर्मा और अनुपमा मिश्रा ने। तो तैयार रहिए 3 जुलाई को एक और लव स्टोरी… का ये गाना सुनने।
वैसे आपको तो याद ही होगा कि अभी लॉकडाउन के चलते कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों की शूटिंग पर विराम लगा हुआ है। इसलिए कुछ फिल्मों के गाने लगातार यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ में हालात सामान्य होते ही फिल्मों का प्रदर्शन भी शुरू हो जाएगा और कई बड़े बैनर की फिल्में भी रिलीज होंगी।
एक और लव स्टोरी
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

English Roman Script