CG CGFilm.in
album

दुल्हा राजा : हास्य-मनोरंजन से भरपूर एक बेहतरीन फिल्म Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2024

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGfilm.in आज यानी 26 जनवरी को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हा राजा वाकई एक बेहतरीन फिलम है। फिल्म में दहेज कुप्रथा के खिलाफ  एक सकारात्मक संदेश भी दिया गया है।  इसके साथ ही फिल्म ने शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखने का काम किया है। फिल्म देखकर निकले अधिकांश दर्शकों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ भी की है। फिल्म शुद्ध पारिवारिक होने के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म ने थियेटर में दर्शकों को जमकर हंसाया भी।
छॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार
फिल्म दुल्हा राजा में 20 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी अदाकारी दिखाई है। इसमें छॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी हैं, जिन्होंने अपने किरदार को जीवंत किया है। इस फिल्म में जहां दुल्हा राजा यानि हिरो की भूमिका में राज वर्मा है । वहीं उनकी दुल्हनिया यानी हिरोईन  काजल सोनबेर है। इस फिल्म की और भी खासियत है कि इसमें छॉलीवुड के मशहूर 20 स्टार एक साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते दिखे।
मनमोहन ठाकुर की 12 साल बाद वापसी
छॉलीवुड की पहली सुपरहीट फिल्म मोर छइंहा भुइंया के सुपर खलनायक गिरधारी पांडे यानि मनमोहन सिंह ठाकुर ने करीब 12 साल के बाद फिर से खलनायकी की दुनिया में वापसी  की है।
खूब लगा कॉमेडी का तड़का
प्रदीप शर्मा ने  जमींदार का जबरदस्त रोल किया है। इसमें एक साथ उनके कई अलग-अलग रूप दशकों को देखने को मिला।
छत्तीसगढी और भोजपूरी फिल्मों के अभिनेता शमशीर सिवानी इस फिल्म में मजदूर किसान का रोल अदा किया है। जबकि कमेडी का तडका इसमें छत्तीसगढी और भोजपूरी फिल्मों के सुपर कमेडियन संजय महानंद, हेमलाल कौशल और शैलेन्द्र ने लगाया है।
अन्य कलाकार
इसके अलावा इस फिल्म में और प्रमुख रोल में अंशु दास मानिकपुरी, उपासना वैष्णव, अनुराधा दुबे, क्रांति दीक्षित, सोहैल खान, मनीषा वर्मा, दिव्या नागदेवे, राखी सींग , राकेश यादव , अनुपम वर्मा, प्रकाश साहू , राजू शर्मा शामिल हैं।
फिल्म की कथा , पटकथा, संवाद - राज वर्मा ने लिखा है, संगीत - सुनील सोनी का है गीतकार सूर्यकांत तिवारी, दिलीप पटेल, चंद्रप्रकाश भारद्वाज ने लिखा है गाना - सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, हिरेश सिन्हा, चंपा निषाद, अनुपमा मिश्रा, कंचन जोशी ने गाया है । गानों की रिकॉर्डिंग मिलन स्टूडियो कटक में हुआ है ।  फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के परसदा गांव में ही हुई है
फिल्म का निर्देशन राज वर्मा ने किया है । कैमरा तोरण राजपूत ने चलाया है , गानों की कोरिओग्राफी चन्दन दीप , राकेश यादव , नंदू तांडी और संजू तांडी ने किया है , एक्शन तंबी का है, फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम श्रेष्ठ स्टूडियो रायपुर में नीरज वर्मा के द्वारा किया गया है।
पैसा वसूल फिल्म : राज  वर्मा
फिल्म के निर्देशक राज वर्मा ने बताया फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है । ये एक पूरी तौर पर कमर्शियल फिल्म है यानि दर्शकों के पुरे पैसे वसूल होने की गारंटी, छत्तीसगढ़ में लगातार लव स्टोरी पर फि़ल्में बन रही है पर इस फिल्म से बहुत समय पश्चात छत्तीसगढ़ की जनता को एक कॉमेडी से भरपूर सामाजिक परिवेश की फिल्म देखने को मिलेगा।
दुल्हा राजा

English Roman Script

 
Connect with us:
Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI