CG CGFilm.in
Film Song (फिल्म गीत) 2020

दीवाना, मोर निंदिया के बाद गौरव लेकर आ रहे प्यार होगे रे वीडियो सांग… Lyrics

100%
Lyrics copied to clipboard!

दीवाना, मोर निंदिया के बाद गौरव लेकर आ रहे प्यार होगे रे वीडियो सांग…

Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text
दीवाना, मोर निंदिया की सफलता के बाद गौरव लेकर आ रहे हैं एक और वीडियो सांग प्यार होगे रे । कामना फिल्म के बैनरतले बने इस वीडियो सांग के निर्माता दरश विश्वकर्मा, निर्देशक सुनील सागर और कलाकार में गौरव के साथ नायिका हेमा शुक्ला नजर आएंगी। निर्देशक सुनील सागर का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौर में फिल्म बनाना संभव नहीं, इसलिए एलबम के माध्यम से अपनी कल्पना को छोटे पर्दे पर उकेरने की छोटी सी कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो सांग में दो प्रेमी नायक नायिका का किरदार निभाया है गौरव और हेमा शुक्ला ने। इन दोनों की केमेस्ट्री ही इस गाने का खास आकर्षण है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी, ऐसा विश्वास है। प्यार होगे रे वीडियो सांग के गीतकार सुनील सागर/ विक्कू वैष्णव हैं। संगीतकार-अरेंजर कंपोजर रोशन वैष्णव,जगनमोहन यादव,सुनील सागर। वीडियो एडिटर DI/ VFX- दरश विश्वकर्मा (कामना फिल्मस ) वीडियो के DOP है देवाशीष मोइत्रा हैं। कैमरामैन-महेंद्र साहू,प्रदीप विश्वकर्मा। टीम,क्रियेटिव डायरेक्टर है DR के.के. सिन्हा है जिन्होंने मोर निंदिया अल्बम को डायरेक्ट किया है। कोरियो ग्राफर है विनू THE CROX, मेकअप हेयर,आरती वैष्णव व राम अवतार, ज्वेलरी डिजाइनर दिव्यांशी शर्मा (हुनर छत्तीसगढ़) अन्य कलाकारों में वीनू,संजय श्रीवास्तव,सागर साहू, साक्षी राय, रजनी (बाल कलाकार) मेघा,क्षितिज चंद्राकर,डांस ग्रुप दुर्गेश मराठा,रितेश रात्रे,राजा डोंगरे,सन्नी सिंह,शुभांशु गुप्ता,आकाश। बहुत जल्द ये अल्बम दर्शकों के सामने होगी। टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Song Information & Complete Credits / गीत विवरण

Song Title दीवाना, मोर निंदिया के बाद गौरव लेकर आ रहे प्यार होगे रे वीडियो सांग…
Genre / Category Film Song (फिल्म गीत)
Singer(s)Sunil Sagar, Jagmohan Yadav, Hema Shukla, Gaurav Sinha
Release Year2020
Language & Region Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी), India