छॉलीवुड कलाकारों ने बनाया कोरोना से बचाव के लिए शानदार गीत… हौसला बुलंद है…सुनकर आप भी कह उठेंगे- जबरदस्त है…
Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Textइन दिनों पूरा देश और हमारा छत्तीसगढ़ भी कोरोना वायरस के संक्रमण पूरा ऐहतियात बरत रहा है। राज्य सरकार, स्वयंसेवी संस्थाएं और जागरूक नागरिक भी अपने-अपने स्तर पर कोरोना संक्रमण के बचाव और रोकथाम के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में छॉलीवुड के कलाकारों ने भी एक दमदार गीत बनाया है हौसला बुलंद है…जिसे सुनकर आप भी कह उठेंगे-जबरदस्त है…
देखें वीडियो…
वैसे आपको बता दें कि छॉलीवुड कलाकारों ने ये गीत आराध्या फिल्म्स, हरिओम फिल्म्स, एंजल फिल्मस् की ओर से कोरोना वारियर्स के जज्बे को सलाम करते हुए बनाया गया है। इसमें आप देखेंगे राज साहू, पूनम पांडे, भोजराज पटेल, कंचन जोशी, किशोर मंडल, हेमंत पांडा, आनंद चौरसिया, सूरज साहू, संध्या साहू को। हरिओम फिल्म्स की अनुपम प्रस्तुति के गीतकार सनत रायगढ़ हैं तो गायक विवेक शर्मा, कंचन जोशी, रिकॉर्डिस्ट पुखराज सोनकर, कोरियोग्राफर नंदू तांडी, परिकल्पना किशोर मंडल, निर्माता भूपेंद्र सोनकर, कैमरा राजू देवदास एडिटर नामेंद्र टंडन का है।
हौसला बुलंद है
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…