छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग तैं मोर जान... कल 10 मार्च को होगी रिलीज...
Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic TextCGFilm - छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग तैं मोर जान की रिलीजिंग डेट आ गई है। ये वीडियो सांग 10 मार्च को रिलीज होगी। जी म्युजिक छत्तीसगढ़ पर रिलीज होने जा रही इस वीडियो सांग के गायक तोषंत कुमार और मोनिका वर्मा हैं। वहीं परदे पर आपको स्काई और रेणु साहू नजर आएंगे। इसके डायरेक्टर अनुराग निर्मलकर, संगीत डीजे एएस विल का है।
गौरव सिन्हा लेकर आ रहे हैं 'बैरी नयन'…
एलबम स्टार गौरव सिन्हा जल्द ही एक और वीडियो सांग बैरी नयन लेकर आने वाले हैं। इस वीडियो सांग में गौरव सिन्हा के साथ मुस्कान भी नजर आएंगी। इस वीडियो सांग के डायरेक्टर सुनील सागर हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर डॉ.के.के. सिन्हा, गीत गोविंद विश्वकर्मा, गायक रिषिराज पांडेय और श्रद्धा मंडल हैं। ये वीडियो सांग यूट्यूब के जोया सीरीज छत्तीसगढ़ी चैनल पर रिलीज होगा।
आपको बता दें कि एलबम स्टार गौरव सिन्हा का एक और वीडियो सांग बेल पान मेला इन दिनों धूम मचा रहा है। ये वीडियो सांग हाल ही में रिलीज हुआ है। गौरव सिन्हा एवं हेमा शुक्ला अभिनीत यह वीडियो सांग यूट्यूब के जोया सीरीज छत्तीसगढ़ी चैनल पर रिलीज हुआ है। बेलपान-मेला की शूटिंग अंबिकापुर के मैनपाट के अलावा रायपुर एवं इसके आसपास क्षेत्रों में की गई है। बेलपान-मेला के लिरिक्स राइटर, म्यूजिक डायरेक्टर, एवं सिंगर विश्वहार आमेस (ओमेश प्रोजेक्ट) हैं। इस गीत का वोकल रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट पॉइंट रायपुर (मो.सिराज) स्टूडियो में किया गया है। बेलपान -मेला के डायरेक्टर छत्तीसगढ़ के जाने माने सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर चंदनदीप हैं। इसके डीओपी राजू देवदास हैं। वहीं टीम के अन्य सदस्यों में मेकअप मुराद खान, हेयर स्टाइल कविता एवं निधि, लाइट भवानी, रज्जू तथा खान का है।