CG CGFilm.in
album

छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग मोही डारे…13 जून को होगी रिलीज Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2021

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm.in | छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग "मोही डारे" 13 जून को रिलीज होगी। एडीएम प्रोडक्शन की प्रस्तुति इस वीडियो सांग के डायेक्टर और प्रोड्यूसर आनंद मानिकपुरी और तुषार मानिकपुरी हैं। परदे पर आपको अमनजीत और प्रितंशा की जोड़ी दिखाई देगी। कैमरा शिवम सेवन और स्वर दिया है तोषंत कुमार और मोनिका वर्मा ने। इस वीडियो सांग के म्युजिक अरेंजर और प्रोग्रामर शिब्बू जंघेल और परिवेश जंघेल हैं। गीत राकेश चौहान (कोरबा) का है।
एन माही यू-ट्यूब चैनल 11 जून को देखिए मितवा…
राजू दिलवाला के बाद एन माही यू-ट्यूब चैनल अपने दर्शकों के लिए 11 जून को सुबह 7.00 बजे लेकर आ रहे छत्तीसगढ़ी फिल्म मितवा। तो जरूर देखिए एन माही यू-ट्यूब चैनल पर ये फिल्म। आपको बता दें कि एक जून को सुबह 7 बजे छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार प्रकाश अवस्थी और शिखा चिताम्बरे की सुपरहिट फिल्म राजू दिलवाला एन माही यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। आपको बता दें कि राजू दिलवाला में सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी के अलावा नैनी तिवारी और शिखा चितामबरे सहित कई नामी कलाकार हैं। प्रकाश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ी के अलावा बंगला फिल्म, भोजपुरी और हिन्दी फिल्म अग्निशिक्षा में कार्य किया है। उन्होंने मया, टूरा रिक्शा वाला, टूरा अनाड़ी तभो खिलाड़ी, दू लफाडू जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं।

English Roman Script