CG CGFilm.in
Album Song (एल्बम गीत) 2020

रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी एलबम 'दीवाना'… युवा पीढ़ी को लुभाएगी गौरव-संजना की जोड़ी… Lyrics

100%
Lyrics copied to clipboard!
Official Video Stream Watch on YouTube

रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी एलबम 'दीवाना'… युवा पीढ़ी को लुभाएगी गौरव-संजना की जोड़ी…

Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text
बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी एलबम दीवाना सोमवार, 22 जून को शाम 5.00 बजे ज़ी म्यूजिक छत्तीसगढ़ पर यूट्यूब में रिलीज हुआ। इस एलबम से बिलासपुर शहर के गौरव एवं संजना छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। दिशार्थ फिल्म प्रोडक्शन के बैनरतले ये एलबम रिलीज हुआ। इस एलबम के डायरेक्टर रतन कुमार तथा म्यूजिक डायरेक्टर रोशन वैष्णव हैं। वहीं गीत रोशन वैष्णव एवं अंकित रैपर ने लिखा है। डी ओ पी प्रियरंजन हैं। सुमधुर गीत संगीत से सजे इस एलबम के नायक गौरव बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स द्वितीय वर्ष के छात्र हैं वही नायिका संजना भी एलसीआईटी कॉलेज की छात्रा है। गौरव पढ़ाई के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं उनका कहना है कि वह एक बेहतर एक्टर के रूप में अपने को छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करना चाहते हैं उन्होंने बताया कि अत्यधिक रोमांटिक थीमबेस्ड इस एलबम में युवाओं के टीन एजर लव को आकर्षक अंदाज में प्रदर्शित किया गया है। अपने एलबम दीवाना को लेकर अत्यधिक उत्साहित व रोमांचित गौरव का कहना है कि ये एलबम अब तक रिलीज हुए गानों से जरा हटकर है। निश्चित ही यह आज की युवा पीढ़ी और अन्य लोगों को जरूर पसंद आएगा। टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Song Information & Complete Credits / गीत विवरण

Song Title रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी एलबम 'दीवाना'… युवा पीढ़ी को लुभाएगी गौरव-संजना की जोड़ी…
Genre / Category Album Song (एल्बम गीत)
Singer(s)Rapper Ankit, Gaurav Sinha, Sanjana, Roshan Vaishnav
Release Year2020
Language & Region Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी), India