भूपेश चौहान-वैष्णवी की जोड़ी ने फिर किया कमाल...लेकर आएं हैं 'तोर बर मया लागे भारी' वीडियो सांग...खूब मिल रहा रिस्पांस...
Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic TextCGFilm - भूपेश चौहान-वैष्णवी की जोड़ी फिर आपके सामने आई वीडियो सांग तोर बर मया लागे भारी (करमा गीत) लेकर। इस वीडियो सांग के निर्माता संतोष कुर्रे और निर्देशक चंद्रशेखर चौहान हैं। इस वीडियो गीत को अपनी आवाज दी है दानी वर्मा और चंपा निषाद ने। गीतकार दानी वर्मा ही हैं। इस वीडियो सांग को लोगां का काफी रिस्पांस मिल रहा है और यू-ट्यूब पर लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भूपेश चौहान-वैष्णवी की जोड़ी का एक वीडियो एलबम तोर से मिलना आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके संगीतकार सुनील सोनी और स्वर भी सुनील सोनी का ही है। इसके साथ ही भूपेश की फिल्म मोंटू की मोहब्बत भी तैयार है। अब लॉकडाउन के बाद यह फिल्म रिलीज होगी। निर्माता चंद्रशेखर का कहना है कि वे अपने बेटे को लेकर और भी एलबम बनाएंगे और लॉकडाउन खत्म होते ही फिल्म की ओर कदम बढ़ाएंगे। आपको बता दें कि चंद्रशेखर फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ खुद भी एक अच्छे कलाकार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया है।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…