CG CGFilm.in
Album Song (एल्बम गीत) 2020

भिलाई के धृतीपति सरकार एक और उपलब्धि… शामिल हुए Jio Mami International Film Festival में… Lyrics

100%
Lyrics copied to clipboard!

भिलाई के धृतीपति सरकार एक और उपलब्धि… शामिल हुए Jio Mami International Film Festival में…

Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text
छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले धृतीपति सरकार ने पिछले दिनों अपनी शार्ट मूवी जिंदादिल को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं अब उन्होंने एक और उल्लेखनीय सफलता पाई है। जी हां, धृतीपति सरकार पिछले दिनों आयोजित JioMami International Film Festival में शामिल हुई। इसकी तस्वीरें उन्होंने सीजीफिल्म.इन से शेयर की है। जैसा कि आप सब जानते हैं मनोरंजन के इस दौर में फिल्मों के साथ-साथ शार्टस् मूवी का दौर भी चल रहा है। फिल्में जहां दो से ढाई घंटे की होती हैं। वहीं शाट्र्स मूवी बहुत कम समय में ही लोगों के बीच एक बड़ा संदेश दे जाती हैं। इसलिए शाट्र्स मूवी के अपने अलग ही दर्शक होते हैं, जो इसे देखना पसंद करते हैं। और आज इंटरनेट के जमाने में कई सारे प्लेटफॉर्म मनोरंजन के लिए उपलब्ध हैं, जिसमें शार्ट मूवी रिलीज होती है और दर्शकों के बीच लोकप्रियता के नए-नए मुकाम हासिल करती है। इसके साथ ही शाट्र्स मूवी देश के साथ-साथ पूरे विश्व में एक फेस्टिवल के जरिए भी प्रदर्शित की जाती है। जिससे इसकी लोकप्रियता और संदेश पूरे विश्व में जाते हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले धृतीपति सरकार की मूवी जिंदादिल के बारे में। धृतीपति जी की ये शाट्र्स फिल्म इंडो अमरीकिन इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ द वल्र्ड-2020 में शामिल हो जा रही हैं। ये छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। धृतीपति जी ने सीजीफिल्म.इन से चर्चा करते हुए अपनी जिंदादिल फिल्म के बारे में बताया कि इसकी स्क्रीनिंग हो चुकी है और अब ये 17 नवंबर से 27 नवंबर तक होने वाले इंडो अमरीकिन इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ द वल्र्ड-2020 में शामिल हो जा रही हैं। धृतीपतिजी बताते हैं कि ये फिल्म वैसे तो सिर्फ 5 मिनट की है। लेकिन इसमें बिंदास अंदाज में इंसान का बिवेहियर (व्यवहार) दिखाया गया है। जो निश्चित ही सभी को पसंद आएगी। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले धरतीपतिजी ने एक और शार्ट मूवी 2014 में बनाई थी, जिसका नाम था प्रदर्शन। और धरतीपतिजी छत्तीसगढ़ी फिल्म भकला में भी लीड रोल कर चुके हैं।

Song Information & Complete Credits / गीत विवरण

Song Title भिलाई के धृतीपति सरकार एक और उपलब्धि… शामिल हुए Jio Mami International Film Festival में…
Genre / Category Album Song (एल्बम गीत)
Singer(s)Dhriti Pati Sarkar
Release Year2020
Language & Region Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी), India