CG CGFilm.in
album

एक और वीडियो सांग "डोरी" 18 को होगी रिलीज... Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2020

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm.in : एक और छत्तीसगढ़ी वीडियो संग "डोरी" 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस वीडियो सांग के डायरेक्टर आयुष वाघमारे और ऋषि थावरे हैं। इस वीडियो सांग के गायक तोषंत कुमार और मोनिका वर्मा हैं। कम्पोजिशन और गीत मोनिका वर्मा का है। वीडियो सांग में आपको देवेश वर्मा, पूजा शर्मा दिखाई देंगे। तो तैयार रहिए इस वीडियो सांग के लिए…
एक जनवरी को रिलीज होगा 'होगेंव दीवाना…
गौरव सिन्हा आज छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग के जाने-माने कलाकार बन चुके हैं। आपको बता दें कि गौरव ने दिशार्थ प्रोडक्शन के बैनर तले बने म्यूजिक एल्बम दीवाना से एंट्री की थी। यह एल्बम यूट्यूब के जी म्यूजिक छत्तीसगढ़ चैनल पर रिलीज हुआ था जिसमें गौरव और संजना की सुपरहिट जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं गौरव का दूसरा बहुचर्चित एल्बम मोर निंदिया कामना फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले एसआरके म्युजिक छत्तीसगढ़ी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ जिसका निर्देशन डॉ. क्रांति कुमार ने किया। जिसने एक माह के भीतर तीन लाख से भी ज्यादा व्यू क्रॉस कर यह साबित कर दिया कि एल्बम स्टार गौरव की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इसके बाद सितंबर महीने में ही गौरव कामना फिल्म प्रोडक्शन हाउस बिलासपुर के निर्माता दरश विश्वकर्मा एवं निर्देशक डॉ. क्रांति कुमार के साथ जियरा जराये सतरंगी रे में आए। इसके बाद गौरव सिन्हा अपने जन्मदिन पर 21 अक्टूबर को एक प्यार प्यार लेकर दर्शकों के बीच आए। वहीं गौरव अब न्यू ईयर पर धमाका करने जा रहे हैं। उनका नया वीडियो सांग होगेंव दीवाना एक जनवरी 2021 को रिलीज होगा। जिस तरह से गौरव अपने एलबम और वीडियो के जरिए युवा दिलों पर राज कर रहे हैं, उनका होगेंव दीवाना भी दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

English Roman Script