CG CGFilm.in
Album Song (एल्बम गीत) 2021

एलबम स्टार गौरव सिन्हा लेकर आ रहे हैं 'बैरी नयन'… Lyrics

Singer(s):Gaurav Sinha
100%
Lyrics copied to clipboard!

एलबम स्टार गौरव सिन्हा लेकर आ रहे हैं 'बैरी नयन'…

Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text
CGFilm - एलबम स्टार गौरव सिन्हा जल्द ही एक और वीडियो सांग बैरी नयन लेकर आने वाले हैं। इस वीडियो सांग में गौरव सिन्हा के साथ मुस्कान भी नजर आएंगी। इस वीडियो सांग के डायरेक्टर सुनील सागर हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर डॉ.के.के. सिन्हा, गीत गोविंद विश्वकर्मा, गायक रिषिराज पांडेय और श्रद्धा मंडल हैं। ये वीडियो सांग यूट्यूब के जोया सीरीज छत्तीसगढ़ी चैनल पर रिलीज होगा। आपको बता दें कि एलबम स्टार गौरव सिन्हा का एक और वीडियो सांग बेल पान मेला इन दिनों धूम मचा रहा है। ये वीडियो सांग हाल ही में रिलीज हुआ है। गौरव सिन्हा एवं हेमा शुक्ला अभिनीत यह वीडियो सांग यूट्यूब के जोया सीरीज छत्तीसगढ़ी चैनल पर रिलीज हुआ है। बेलपान-मेला की शूटिंग अंबिकापुर के मैनपाट के अलावा रायपुर एवं इसके आसपास क्षेत्रों में की गई है। बेलपान-मेला के लिरिक्स राइटर, म्यूजिक डायरेक्टर, एवं सिंगर विश्वहार आमेस (ओमेश प्रोजेक्ट) हैं। इस गीत का वोकल रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट पॉइंट रायपुर (मो.सिराज) स्टूडियो में किया गया है। बेलपान -मेला के डायरेक्टर छत्तीसगढ़ के जाने माने सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर चंदनदीप हैं। इसके डीओपी राजू देवदास हैं। वहीं टीम के अन्य सदस्यों में मेकअप मुराद खान, हेयर स्टाइल कविता एवं निधि, लाइट भवानी, रज्जू तथा खान का है।

Song Information & Complete Credits / गीत विवरण

Song Title एलबम स्टार गौरव सिन्हा लेकर आ रहे हैं 'बैरी नयन'…
Genre / Category Album Song (एल्बम गीत)
Singer(s)Gaurav Sinha
Release Year2021
Language & Region Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी), India