CGFilm - व्हाइट फॉक्स फिल्म के बैनरतले बनने वाली एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म काली (द फाइनल वर्डिक्ट) का मुहूर्त शॉट आज महामाया मंदिर प्रांगण रतनपुर, जिला बिलासपुर में संपन्न हुआ। इस दौरान फिल्म से जुड़े सभी कलाकार उपस्थित थे। कलाकारों ने फिल्म में अपने-अपने किरदारों को लेकर Cgfilm.in से चर्चा भी की। फिल्म की नायिका सोनाली सहारे ने कहा कि फिल्म में उन्हें जो रोल मिला है, उसमें वे 100 प्रतिशत देने का प्रयास करेंगी। इसी तरह अजय पटेल ने भी अपने किरदार को लेकर बातें की।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ फिल्म काली (द फाइनल वर्डिक्ट) के निर्माता इरशाद कुरैशी, कर्ण अग्रवाल, सह-निर्माता राजेन्द्र जायसवाल, नीरा सिंह, निर्देशक एन.हरीश हैं। फिल्म की पूरी कहानी जय जायसवाल की है। इस फिल्म के अन्य कलाकारों की बात करें तो फिल्म में गुलशन साहू, सोनाली सहारे, अजय पटेल, ईशीका यादव, सचिन शर्मा, नरेन्द्र काबरा, सलीम खान, हेमलाल कौशल, सलीम अंसारी, उर्वशी साहू, मोनिका जैन, दीपा महंत, धर्मेन्द्र सोनी, सुमित दुआ, सोनू एवं अन्य अपनी अदाकारी दिखाएंगे।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.


