CG CGFilm.in
album

रेगुलर फिल्मों की कहानी से हटकर है मैं वादा निभाहूं : याकूब खान Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2021

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm.in मैं वादा निभाहूं याकूब छत्तीसगढ़ी फिल्म मैं वादा निभाहूं…13 अगस्त को रिलीज होने वाली है। रिश्तों के अटूट बंधन से सजी ये छत्तीसगढ़ी फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। क्योंकि इसमें एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का तकड़ा है। कुल मिलाकर ये फिल्म पैसा वसूल फिल्म होगी। काफी लम्बे अंतराल के बाद छत्तीगढिय़ा दर्शकों को पारिवारिक फिल्म देखने का अवसर स्थानीय श्याम सिनेमा में 13 अगस्त से मिलेगा।
रेगुलर फिल्म की कहानियों से बिल्कुल अलग होगी
फिल्म के निर्दशक याकूब खान ने बताया कहानी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के रेगुलर फिल्म कि कहानियों से बिल्कुल अलग होगी। मैं वादा निभाहूं के हर एक सीन के एक - एक किरदार को काफी स्टडी करके लिखा गया है। फिल्म के गाने से लेकर सारे डॉयलॉग्स छत्तीसगढ़ी रहन सहन के आस पास बुनी हुई है। जो दर्शको को काफी ज्यादा पसंद आएगी। फिल्म को साउथ की फिल्मों की तरह फिल्माया गया हैं। इसके एक्शन सीक्वेंश कुछ अलग डिफरेंट दिखाई देगा। कहानी में प्रेमी प्रेमिका के अलावा भाई बहन के प्यार को केंद्र में रखा गया हैं। बाकी मैं वादा निभाहूं फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। फिल्म में एक बेहद सुरीली राखी सांग भी है।
जरूर देखें ये फिल्म
इसके साथ ही निर्देशक याकूब खान ने मैं वादा निभाहूं फिल्म देखने दर्शकों से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी आम फिल्मों से बिल्कुल अलग ही है, जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे। इसलिए 13 अगस्त को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में ये फिल्म जरूर देखें।
13 अगस्त को रिलीज होगी मैं वादा निभाहूं
आपको बता दें कि 13 अगस्त को ये फिल्म राजधानी के श्याम टॉकीज के साथ ही धमतरी और दुर्ग में भी रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर बीआर चवरे और सुषमा चवरे हैं। फिल्म में संदीप त्रिपाठी के अलावा अनुध्या चौधरी, अमित चक्रवती, प्रतिभा चौहान और लीना ठाकुर जैसे कलाकार नजर आएंगे।
छत्तीसगढ़ी फिल्म मैं वादा निभाहूं…13 अगस्त को होगी रिलीज

English Roman Script