CGFilm - छत्तीसगढ़ी फिल्म कहर- द हैवाक…12 फरवरी को रिलीज होने वाली है। राजधानी में यह श्याम टॉकीज में प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्माता सुमीत सोनकर, सह निर्माता पी.सी. कलवानी और निर्देशक एजाज वारसी हैं। कथा, पटकथा और संवाद अनिरुद्ध दुबे का है। फिल्म में गीत दास मनोहर, सुनील, शिवा जांगड़े और अजय राज के हैं। संगीत से संवारा है- शिवा जांगड़े ने। कोरियाग्राफर और फाइटर मनोज दीप हैं। संपादन और छायांकन डॉ. पुनीत सोनकर और एक्शन मनोज दीप का है।
इसके कलाकार- विनोद कालाणी, चंदन सोनी, अहाना फॉन्सीस, माही अहीर, आजाम खान, संजय तेलंग, डॉ. अजय सहाय, अरविन्द गुप्ता, दिव्या यादव, मुकेश तिवारी, शेखर चौहान, शशांक नायडू, अमरजीत संधू, दिनेश मिश्रा, मनोज दीप, ज्योति वैष्णव, साक्षी, मेहर खान, प्रमिता रात्रे, नितेश, डॉ. संजय लालवानी, पुष्पांजलि, अरूण बंछोर, सुमीत दुआ, किस कुर्रे, श्रवण राठौर और बॉबी हैं।

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.