CG CGFilm.in
Chhollywood News

पब्लिक की डिमांड पर आज दुबारा रिलीज को तैयार ‘हंस झन पगली फंस जबे…’

CGFilm Editorial Desk
Published: Dec 25, 2020 • 3 min read
पब्लिक की डिमांड पर आज दुबारा रिलीज को तैयार ‘हंस झन पगली फंस जबे…’

CGFilm - छत्तीसगढ़ी फिल्मों के नामचीन निर्माता और निर्देशक सतीश जैन की फिल्म हंस झन पगली एक बार फिर धमाका करने को तैयार है। ये फिल्म आज 25 दिसंबर 2020 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। आज छत्तीसगढ़ के 10 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी और आने वाले समय में सिनेमाघरों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। आपको बता दें कि पिछले साल 14 जून 2019 को ये फिल्म राजधानी के श्याम टॉकीज सहित छत्तीसगढ़ के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। हंस झन पगली ने अकेले राजधानी रायपुर में ही 95 दिनों तक सिनेमा हाल में लगातार चलती रही, वहीं छत्तीसगढ़ के कुछेक जिलों में इसने 100 दिन का रिकॉर्ड भी बनाया था।

हंस झन पगली एक ऐसी फिल्म बन गई थी, जिसकी वजह से टॉकीज के बाहर हर शो में ट्रैफिक जाम होता रहा है और हर शो हाउसफुल चला है। इससे पहले भी कहा जा रहा था कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर थियेटर खुलते ही दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्म हंस झन पगली फंस जबे को देख सकेंगे। ये फिल्म कौन-कौन सी टॉकीजों में लगेगी फिलहाल इसकी घोषणा नहीं हो पाई है, लेकिन इस फिल्म के एक बार फिर प्रदर्शन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। हंस झन पगली फंस जबे फिल्म सबरी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इसमें सुपर स्टार मन कुरैशी, अनिकृति चौहान, क्रांति दीक्षित, विक्रम राज, स्व. आशीष सेंदेरे, उपासना वैष्णव, पुष्पेंद्र सिंग, रवि साहू, हेमलाल कौशल, अजय सहाय, ललित उपाध्याय जैसे कई बड़े दिग्गज कलाकार हैं। इसके निर्माता छोटेलाल साहू और निर्देशक सतीश जैन हैं।

हंस झन पगली के एक साल पूरे होने पर CGFilm.in ने निर्देशक सतीश जैन से जून 2020 में लंबी चर्चा की थी। तब सतीश जैन ने कहा था- फिल्म को 14 जून को एक साल पूरे हो गए हैं। फिल्म को लेकर छत्तीसगढ़ के दर्शकों और कलाकारों की बहुत सारी बधाईयां आई हैं। फिल्म के एक साल पूरी होने की खुशी है, लेकिन कोरोना को लेकर दुख भी है। क्योंकि छत्तीसगढ़ में टॉकीजें बंद हो गई हैं, इसके चलते बहुत सारी बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग आधी में ही अटकी हुई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के निर्माता और निर्देशक भी संशय में है कि क्या होगा, कैसे होगा, कब लॉकडाउन खुलेगा और कब शूटिंग शुरू होगी? फिलहाल तो सब यही सोच रहे हैं, कब छत्तीसगढ़ में स्थितियां सामान्य हो।

Watch Video on YouTube
Click to Play Video

फिल्म प्रदर्शित के लिए तैयार है उन सिनेमाघरों की सूची

Hans Jhan Pagali Fas Jabe
Hans Jhan Pagali Fas Jabe
Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!