Twinkal
Twinkle (Actress)

CGFilm – शिवनरेश केशरवानी जी की बहुचर्चित फिल्म एक और लव स्टोरी 12 फरवरी को रिलीज होने वाली है। निर्माता रवि शुक्ला और शिवनरेश केशरवानी फिल्म को लेकर पूरी तरह आशान्वित है कि ये फिल्म दर्शकों को जरूर टॉकीज तक खींच लाने में पूरी तरह कामयाब होगी। आपको बता दें कि एक और लव स्टोरी एक बेहतरीन प्रेम कहानी पर बनी शुद्ध पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म में कुल 5 गाने हैं। गानों की शूटिंग भी छत्तीसगढ़ में ही हुई है। एक गाना बस ही भुवनेश्वर (ओडिशा) में कम्पीलट किया गया है। इसके दो गाने पिया रे…जिया रे… और नैना ले…नैना ले… यू-ट्यूब पर पहले ही धूम मचा चुका है। फिल्म में गानों को स्वर दिया है मशहूर गायक अनुराग शर्मा और अनुपमा मिश्रा ने। इसके साथ ही आपको इस फिल्म के गाने में श्रद्धा मंडल और रोशन वैष्णव की आवाज भी सुनाई देगी।

आपको बता दें कि इस फिल्म से ही ओडिशा की अभिनेत्री टिवंकल का छत्तीसगढ़ी फिल्मों में पर्दापण होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर Cgfilm.in से हुई चर्चा में ट्विंकल ने कहा कि यह फिल्म एक लव स्टोरी है। इसमें आपको फैमिली ड्रामा के साथ ही रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का तकड़ा देखने को मिलेगा।

अपने फिल्मी कैरियर के सफर के बारे में टिंवकल ने बताया कि उनका फिल्मों का सफर (उडिय़ा) 2015 से शुरू हुआ है। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों, एलबम और वीडियो सांग में अभिनय किया है। एक और लव स्टोरी…छत्तीसगढ़ की मेरी पहली फिल्म है। इसके निर्देशक शिवनरेश केशरवानीजी के साथ काम करने का अनुभव मेरा बहुत ही अच्छा रहा है। वे एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। फिल्म के अभिनेता मन कुरैशी को लेकर टिंवकल ने कहा- वे सच में एक बहुत ही अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ खुले दिल वाले इंसान हैं। टिवंकल कहती हैं- मुझे छत्तीसगढ़ बहुत पसंद आया।