एक और लव स्टोरी का गाना 'पिया रे… जिया रे… और नैना ले नैना… ने मचाई धूम…फिल्म 12 फरवरी को होगी रिलीज… Lyrics
Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2021
Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)
CGFilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपरस्टार मन कुरैशी और ट्विंकल की एक और लव स्टोरी का गाना पिया रे… जिया रे… पिछले साल 12 जून को यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने को स्वर दिया है अनुराग शर्मा और अनुपमा मिश्रा ने। इस गाने ने यू-ट्यूब चैनल पर धूम मचाई है। यू ट्यूब चैनल पर इस गाने को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। अब फिल्म 12 फरवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज होगा। वहीं इस फिल्म का एक गाना नैना ले नैना… 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ। ये गाना एस. आर. के. म्युजिक चैनल पर रिलीज हुआ था। यू ट्यूब चैनल पर इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 12 फरवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ये फिल्म…
छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपरस्टार मन कुरैशी और ट्विंकल की एक और लव स्टोरी का ट्रैलर हाल ही में रिलीज हुआ है। आपको बता दें कि केशरवानी फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति इस फिल्म के डायरेक्टर शिवनरेश केशरवानी और प्रोड्यूसर शिवनरेश केशरवानी और रवि शुक्ला हैं। कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय, आर बापी साहू, डीओपी तोरण राजपूत, सिद्धार्थ राजपूत और डीआई दरश विश्वकर्मा हैं। फिल्म के लिए आपको एक महीने का इंतजार करना होगा। वैसे आपको बता दें कि यह फिल्म 12 फरवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के हीरो मन कुरैशी दर्शकों के चहेते बने हुए हैं। उन्हें हाल ही में स्मार्ट सिनेमा अवार्ड में पब्लिक च्वाइस अवार्ड से नवाजा गया है। और हो भी क्यों ना…क्योंकि उनकी हंस झन पगली ने इस अवार्ड समारोह में 16 अवार्ड अपने नाम किए हैं, तो हीरो तो दर्शकों के चहेते रहेंगे ही। वैसे मन कुरैशी तो शुरू से ही दर्शकों के दिल पर राज करते आ रहे हैं। चाहे उनकी आई लव यू हो, प्रेम सुमन हो, बीए फस्र्ट ईयर या सेकेंड ईयर हो, हंस झन पगली हो, मयारू गंगा, आई लव यू-2, मोर जोड़ीदार या फिर महुं कुंवारा तहुं कुंवारी…हर फिल्म में उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान दर्शकों में छोड़ी है।