CG CGFilm.in
film-song

दूल्हा राजा : मनोरंजन से भरपूर सामाजिक परिवेश की फिल्म...26 को होगी रिलीज.. Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2024

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGfilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के माध्यम से कलाकारों ने दहेज कुप्रथा को पूरी तरह से खत्म करने की अपील की है। साथ ही फिल्म लोगों को मनोरंजन प्रदान करेगी। 26 जनवरी से शहर के 36 माल के सिनेमा हाल में फिल्म रिलीज की जाएगी। प्रदेश में सिनेमा व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठित संस्थान अरण्य सिनेमा के बैनर तले दुल्हा राजा फिल्म के लेखक, निर्देशक, निर्माता और अभिनेता राज वर्मा की फिल्म सिनेमाघरों में लोगों को हंसाएगी।
प्रदेश के अधिकतर सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म के गाने एसआरके म्यूजिक छत्तीसगढ़ में रिलीज की गई है। जिसे जनता से खूब साराहना और प्यार मिल रहा है। ट्रेलर और गानों को दर्शक बेहद पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म के अभिनेता निर्माता व निर्देशक राज वर्मा ने बताया कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है। छत्तीसगढ़ में लगातार लव स्टोरी पर फिल्में बन रही है। बहुत समय बाद छत्तीसगढ़ की जनता को एक मनोरंजन से भरपूर सामाजिक परिवेश की फिल्म देखने को मिलेगी।
फिल्म दूल्हा राजा में दहेज कुप्रथा के खिलाफ  एक सकारात्मक संदेश भी दिया गया है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम श्रेष्ठ स्टूडियो के नीरज वर्मा के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में आठ अलग अलग विधा के कर्मा, बिदाई, गोद भराई, मेहंदी, जस गीत, रैप सांग, राज गीत जैसी पारंपरिक छत्तीसगढ़ महतारी गीत शामिल है।
ऐसा पहली बार है, जब फिल्म में एक साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा के बड़े-बड़े कलाकरों ने काम किया है। फिल्म की मार्केटिंग हेड लकी रंगशाही है। उन्हें दर्जनों फिल्म रिलीज करने अनुभव है। एसोसिएट डायरेक्टर संतोष नारायण गुप्ता, प्रोडक्शन मैनेजर धनराज साहू और फिल्म के एडिटर राधे निर्वान हैं।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

English Roman Script

Connect with us:
Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
YouTube: http://bit.ly/CGFilmI