CG CGFilm.in
Chhollywood News

छॉलीवुड सुपरस्टार और भाजपा नेता पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा- जाती हुई कांग्रेस को अब आई कलाकारों की याद

CGFilm Editorial Desk
Published: Jul 17, 2023 • 2 min read
छॉलीवुड सुपरस्टार और भाजपा नेता पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा- जाती हुई कांग्रेस को अब आई कलाकारों की याद

CGfilm.in छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक व छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी, भाजपा नेता छत्तीसगढ़ सिनेमा के विख्यात कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा, मोना सेन ने रविवार को एकात्म परिसर कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ क्रूर मजाक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जाये के बेरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कलाकारों की सुध आई है।

वे कलाकारों के कल्याण के लिए नहीं बल्कि अपना मतलब निकालने के लिए कलाकारों को न्यौता दे रहे हैं। सब ढोंग है। इस सरकार ने राजभाषा आयोग का अध्यक्ष तक नहीं बनाया। फिल्म आयोग का अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया। रायगढ़ में होने वाले चक्रधर समारोह पर ग्रहण लगा दिया। तीन साल से यह प्रसिद्ध समारोह नहीं हुआ। चौथे साल भी आसार नहीं हैं। कलाकारों के मानदेय में कटौती और भेदभाव चल रहा है। भाजपा सरकार द्वारा तय फिल्मसिटी की जमीन अन्य प्रयोजन के लिए दे दी। कोई सब्सिडी नहीं दी गई। अब तक फार्मेट तैयार नहीं है।

भाजपा नेता अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को  विदाई की बेरा में कलाकारों की सुरता क्यों आई है, कलाकार इसे समझ रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेता जब भी समय-समय पर छत्तीसगढ़ दौरे पर आये हैं, छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों से भेंट कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को जीवित रखने के लिए छत्तीसगढिय़ा लोक कलाकारों के लिए भाजपा द्वारा पेंशन देने का एक प्रमुख फैसला लेकर उनकी सेवा करने का फैसला लिया गया था।

कांग्रेस सरकार ने कलाकारों की सुध लेने की बजाय राजनीतिकरण कर दिया। वरिष्ठ कलाकार वंचित हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के संवाहकों को छलने की सारी सीमाएं लाँघ चुकी है। उसी कड़ी में कांग्रेस ने हमारे लोक कलाकारों और साहित्यकारों को भी पेंशन न देकर छलने का काम किया है।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल