CG CGFilm.in
Chhollywood News

छॉलीवुड के स्टार कलाकार देवेन्द्र जांगड़े भोजपुरी फिल्म में आएंगे नजर

CGFilm Editorial Desk
Published: May 14, 2024 • 2 min read
छॉलीवुड के स्टार कलाकार देवेन्द्र जांगड़े भोजपुरी फिल्म में आएंगे नजर

cgfilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्मों के स्टार कलाकार देवेन्द्र जांगड़े जल्द ही एक भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि देवेन्द्र ने जोहार छत्तीसगढ़ फिल्म से छॉलीवुड में अपना कदम रखा था और अपने अभिनय का जलवा भी दिखाया था। वहीं अब खबर यह आ रही है कि वे अब भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाले हैं। जी हां खबरों में बताया जा रहा है कि  गुजरात आनंद में चल रही भोजपुरी फिल्म होलिका दहन में भोजपुरी सुपर स्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ देवेन्द्र जांगड़े स्क्रीन शेयर करेंगे।

देवेंद्र जांगड़े ने बताया कि इस फिल्म  में वो तीन डिफरेंट कैरेक्टर मे नजर आएंगे।  कहानी और स्क्रीनप्ले काफी अच्छी है जिसे सुनने के बाद डायरेक्टर साजिद खान को देवेन्द्र जाँगड़े ने फिल्म करने के लिए हामी भारी। साथ ही फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे भोजपुरी सुपर स्टार कुंदन भारद्वाज। फिल्म  एक परवारिक हॉरर कॉमेडी के ऊपर बन रही है जिसके डायरेक्टर है साजिद मलिक। निर्माता है मुन्नवार खान, ऋषिकेश तिवारी , सिनेमेटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी हैं।

साथ ही छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, ललित उपाध्याय, समशीर सिवनी भी नजर आयेंगे। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा, अनिल गुप्ता,नीलू यादव, मधु, पूजा जैसे दिग्गज कलाकारों से फिल्म सजी है। यह फिल्म गुजरात के साथ साथ मुंबई मनाली जैसे खूबसूरत वादियों मे शूटिंग होने वाला है। यह फिल्म  इसी साल रिलीज करने की तैयारी है।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल