CG CGFilm.in
CG Culture & Heritage

25 मई से ‘छालीवुड इंडस्ट्री प्रीमियर लीग (CiPL) 2025’ का आगाज़

CGFilm Editorial Desk
Published: May 13, 2025 • 1 min read
25 मई से ‘छालीवुड इंडस्ट्री प्रीमियर लीग (CiPL) 2025’ का आगाज़

cgfilm.in ‘छालीवुड इंडस्ट्री प्रीमियर लीग (CiPL) 2025’ 25 मई से 1 जून तक रायपुर में आयोजित होगा। इस बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट की औपचारिक घोषणा हो चुकी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) तक का दौर पूरा हो चुका है। इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशकों, तकनीशियनों, गायकों और स्पॉट बॉय तक को एक साझा मंच देना है,

ताकि वे खेल भावना के साथ आपस में जुड़ सकें और दर्शकों से भी एक नया संवाद स्थापित कर सकें।
संभावित प्रतिभागियों में ये चर्चित नाम शामिल हैं: अनुज शर्मा, मन कुरैशी, दीपक साहु, क्रांति दीक्षित, रवि साहू, सिद्धार्थ सिंह, सतीश जैन, मनोज वर्मा, राज वर्मा, अनिल सिंहा, प्रमोद साहू, पुष्पेंद्र सिंह, शालिनी विश्वकर्मा, वीणा सेंद्रे, दीक्षा जायसवाल समेत कई अभिनेत्री भी मैदान में होंगी। कॉमेडी आर्टिस्ट, एल्बम स्टार और म्यूजिक डायरेक्टर भी अपनी-अपनी फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा होंगे

Connect with us:

Website: https://www.cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!